NDA Conference in Bihar PM Modi and CM Nitish Kumar s Vision for Development राज्य में अगली सरकार भी एनडीए की बनेगी: जदयू, Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsNDA Conference in Bihar PM Modi and CM Nitish Kumar s Vision for Development

राज्य में अगली सरकार भी एनडीए की बनेगी: जदयू

पेज चारपेज चार 30 मई के कार्यक्रम को लेकर विपक्ष कर रहा है झूठा प्रचार तीन प्रकोष्ठों के अध्यक्षों को जिलाध्यक्ष ने किया सम्मानित सासाराम, नगर संवाददाता। जदयू जिला कार्यालय में रविवार को आयोजित प्रेस...

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामSun, 1 June 2025 09:05 PM
share Share
Follow Us on
राज्य में अगली सरकार भी एनडीए की बनेगी: जदयू

सासाराम, नगर संवाददाता। जदयू जिला कार्यालय में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने कहा कि विगत 30 मई को बिक्रमगंज में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुख्य आतिथ्य में एनडीए का सम्मेलन भव्य रूप में संपन्न हुआ। शाहाबाद के कोने-कोने से आए लोगों ने मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। बिहार के विकास के लिए इन दोनों युगपुरुषों की प्रतिबद्धता को समझा। इस कार्यक्रम के माध्यम से बिहार को जो सौगातें मिली, वह पूरे प्रदेश को प्रगति के मार्ग पर अग्रसर करेगी और इन दोनों महापुरुषों के किए गए योगदान और कार्यों के आधार पर बिहार संपन्नता तथा विकास की नई ऊंचाइयों को छूएगा।

कहा आज बिहार की जिस तेजी से बदल रही तस्वीर है, जो दिन प्रतिदिन विकास के नए अध्याय लिखे जा रहे हैं। वह एनडीए की सरकार के बदौलत ही है। अगली सरकार भी नि:संदेह एनडीए की ही बिहार में बनेगी। 30 मई के कार्यक्रम के विरोध में विपक्ष के लोगों द्वारा जो मिथ्या और अनर्गल प्रचार प्रसार किया जा रहा है, वह केवल उनके निराशा और हताशा को दिखा रहा है। वास्तव में यह कार्यक्रम अभूतपूर्व रूप से सफल और अविस्मरणीय था। जदयू किसान व सहकारिता प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज पटेल, मीडिया सेल के जिलाध्यक्ष शशि कुशवाहा तथा विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उपेंद्र पटेल को सम्मानित किया गया। मौके पर धनंजय पटेल, असलम अंसारी, अलख निरंजन, राजेश सोनकर, राजेश पाटीदार, जय महतो, रेणु कुशवाहा, वीरेन्द्र गोंड, गुड्डू पटेल, रजनीश पटेल, राजू सिन्हा आदि उपस्थित थे। फोटो नंबर- 9 कैप्शन- प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों का स्वागत करते जदयू जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।