बालू लदा ओवरलोडेड ट्रैक्टर किया जब्त
सासाराम, हिन्दुस्तान अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ
Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामSun, 27 April 2025 03:57 PM

सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता दरिगांव थाने की पुलिस ने सोन उच्च नहर स्थनीय नहर से एक ओवरलोडेड बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को भी गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कपिलदेव पासवान ने बताया कि गश्ती के दौरान देखा गया कि ओवरलोडेड बालू लदा ट्रैक्टर तेजी के साथ भाग रहा है। तभी कुसढ़ी व अगनी के बीच ट्रैक्टर को पकड़ लिया गया। चालक धनकाढ़ा गांव निवासी उपेन्द्र कुमार बताया गया है। मामले की एफआईआर दर्ज की कार्रवाई की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।