Rising Substance Abuse Among Youth Despite Government Efforts नशामुक्ति अभियान का नहीं पड़ रहा है असर, Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsRising Substance Abuse Among Youth Despite Government Efforts

नशामुक्ति अभियान का नहीं पड़ रहा है असर

नोखा, एक संवाददाता।खाई नहीं पड़ रहा है। नशे की लत की प्रवृति दिनोदिन बढ़ती जा रही है। खासकर युवा वर्ग तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं।

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामSat, 31 May 2025 06:42 PM
share Share
Follow Us on
नशामुक्ति अभियान का नहीं पड़ रहा है असर

नोखा, एक संवाददाता। केंद्र व राज्य सरकारों सहित विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों द्वारा नशा उन्मूलन को लेकर अभियान चलाये जाते हैं। लेकिन, इसका असर दूर-दूर तक दिखाई नहीं पड़ रहा है। नशे की लत की प्रवृति दिनोदिन बढ़ती जा रही है। खासकर युवा वर्ग तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। हालांकि इसे लेकर पुलिस-प्रशासन कार्रवाई कर रही है। बताया जाता है कि नशे का प्रचलन युवाओं में तेजी से बढ़ रहा है। जो समाज के लिए बड़ा घातक है। सरकार और स्वयंसेवी संस्थानों द्वारा नशा उन्मूलन अभियान चलाए जाने के बावजूद युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है।

जिसके कई कारण बताये गए हैं। बताया कि बड़ों को देखकर छोटे में इसका चलन तेजी से फैल रहा है। सामाजिक व पारिवारिक समस्याएं जैसे घरेलू अंतर्कलह, अस्थिरता और बेरोजगारी आदि भी युवाओं को नशे की ओर ढकेल रही है। ऐसे में युवाओं को इसके खतरों के बारे में जानकारी देने की जरूरत है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।