भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
सुप्पी के ससौला चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता रश्मि झा ने की। बैठक में मोदी सरकार के 11 साल के कार्यों पर चर्चा की गई और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया...

सुप्पी। प्रखंड क्षेत्र के ससौला चौक पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रश्मि झा ने किया। बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लगातार 11 साल के कार्यपालक में देश हित में किए गये कार्यों की विस्तार से चर्चा की गयी। मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्पों के दिशा में आवश्यक कार्य करने का संकल्प लिया गया। बैठक में हेमंत कुमार मिश्र, रविराज गुप्ता, राम बाबू दास, विनय पासवान, संजय कुमार झा, मिथलेश बाजपेयी, विजय पासवान, शंकर साह समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।