बाढ़ पूर्व तैयारी को ले कराए गए कटाव निरोधी कार्य
सीतामढ़ी में जल संसाधन विभाग ने मॉनसून से पहले संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षात्मक कार्य शुरू किए हैं। बागमती नदी के तटबंधों पर आठ स्थलों पर कटाव निरोधी कार्य किए जा रहे हैं। विभाग ने...

सीतामढ़ी। मॉनसून पूर्व संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से जल संसाधन विभाग की ओर से सुरक्षात्मक कार्य किए जा रहे है। इस क्रम में जिले के क्षेत्र में आठ स्थलों पर बागमती नदी के दाएं एवं बाएं तटबंधों पर बाढ़ सुरक्षा कार्य प्रारंभ किए गए है। जल संसाधन विभाग की ओर से जारी प्रेस रिलिज में बताया गया है कि इसमें तिलकताजपुर (किमी 53.50), मधकौल (किमी 37.50), सौली (किमी 34.00), कंसर-चंदौली (किमी 40.550 से 41.630), खड़का दो धारा (चेन 46.20), सोनाखान-अख्ता (किमी 5.00 से 6.50) तथा बागमती दायां तटबंध पर किमी 51.50 पर 105 मीटर लंबाई में ब्रीच क्लोजर कार्य प्रमुख हैं।
इन सभी स्थलों पर कटाव निरोधी, सुराक्षत्मक एवं तटबंध मजबूती से जुड़े कार्यों को मानक गुणवत्ता के अनुरूप निष्पादित किया गया है। बताया गया है कि कार्यों का मुख्य उद्देश्य संभावित बाढ़, तटबंध क्षरण एवं कटाव से आमजन, कृषि भूमि तथा सार्वजनिक संपत्तियों की रक्षा सुनिश्चित करना है। कार्यों को नियत समय-सीमा के भीतर, निर्धारित मानकों के अनुरूप, पारदर्शी प्रक्रिया के तहत पूर्ण करने पर विशेष बल दिया गया है। विभागीय अभियंताओं तथा पर्यवेक्षणीय टीमों द्वारा इन सभी स्थलों की सतत निगरानी की जा रही है। बनाए गए बाढ़ नियंत्रण कक्ष : जल संसाधन विभाग की ओर से बाढ़ नियंत्रण को लेकर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जहां से राज्य के किसी भी भाग से बाढ़ से संबंधित आपात सूचना प्राप्त की जा सकती है। आमजन बाढ़ के दौरान तटबंधों में सीपेज, पाइपिंग, कटाव, क्षरण या किसी भी प्रकार की जानबूझकर की गई क्षति की सूचना टोल फ्री नंबर: 1800-3456-145 दूरभाष संख्या: 0612-2206669 व 0612-2215850 तत्काल दे सकते है। साथ जल संसाधन विभाग की ओर से सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि संभावित आपदा की किसी भी पूर्व सूचना को तत्काल साझा कर विभाग को सहयोग प्रदान करें। ताकि तटवर्ती आबादी की समुचित सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।