Grand Celebration of Ram Navami in Janakpur with Processions and Rituals धूमधाम से मनाया जा रहा रामनवमी महोत्सव, Sitamarhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsGrand Celebration of Ram Navami in Janakpur with Processions and Rituals

धूमधाम से मनाया जा रहा रामनवमी महोत्सव

जनकपुरधाम में राम नवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने गंगासागर सरोवर और दूधमती नदी में स्नान कर जानकी और राम मंदिरों में पूजा की। शोभा यात्रा में साधु-सन्यासियों की बड़ी संख्या शामिल हुई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीMon, 7 April 2025 03:25 AM
share Share
Follow Us on
धूमधाम से मनाया जा रहा रामनवमी महोत्सव

जनकपुरधाम। प्रभु श्री राम के ससुराल जनकपुरधाम में राम नवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालु गंगासागर सरोवर, दूधमती नदी में स्नान कर जानकी मंदिर, राम मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा पाठ की। राम मंदिर, जानकी मंदिर सहित अन्य मठ मंदिरों को भव्यता रूप से सजाया गया है। जानकी मंदिर,राम मंदिर में बधाई गान चल रही है। कई मंदिरों में अष्टयाम का आयोजन किया गया है। राम नवमी के अवसर पर नेपाल तथा भारत से बड़ी संख्या में साधु -सन्यासी जनकपुरधाम पहुंचे हैं। नेपाल हन्दिू सेना, जानकी सेना ने जानकी मंदिर से शोभा यात्रा निकालीवही वश्वि हन्दिू परिषद के धनुषा के अध्यक्ष संतोष कुमार साह के नेतृत्व राम मंदिर से राम अवसर पर शोभा यात्रा दोपहर निकाली गयी। शोभा यात्रा में दो हजार सभी मठ मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया गया है। जनकपुरधाम के अलावा देहाती क्षेत्रों से भी गाजे -बाजे के साथ राम जानकी का झांकी के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभा यात्रा को लेकर धनुषा जिला प्रशासन ने बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी थे।

अवधपुरी में बाजे बधैया, राजा दशरथ गैया लुटावे..

जनकपुरधाम के जानकी मंदिर,राम मंदिर,रत्न सागर, विहार कुंड, अग्नि कुंड के सुंदर सदन, झूलन कुंज सहित मठ मंदिरों में राम नवमी के अवसर पर बधाईयां गायी जा रही है। ह्लअवधपुर में बाजे बधैया, राजा दशरथ गैया जुटावे.. राजा दशरथ लुटावे, कंगना लुटावे तीनो मैया,अवध पुर में बाजे बधैया, जन्में है राम रघुरैया। अवध पुर में बाजे बधैया। सभी मठ मंदिरों में भंडारे का भी आयोजन किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।