झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत
सीतामढ़ी जिले में रविवार को तेज हवा के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, शाम को मौसम में अचानक परिवर्तन हुआ, और कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। अधिकतम तापमान में...
सीतामढ़ी, हमारे प्रतिनिधि। जिले के अधिकांश हिस्सों में रविवार को तेज हवा के साथ बारिश हुई। कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि सुबह में तेज धूप निकलने से लोग गर्मी से परेशान रहे। मौसम विभाग के जारी एडवाजरी के अनुसार शाम में अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ। घने काले बादल छाने लगे। साथ ही हवा भी रफ्तार पकड़ने लगी। जिले के सुरसंड, बाजपट्टी, बथनाहा, नानपुर, बोखड़ा, बेलसंड, परसौनी, रून्नीसैदपुर में बारिश शाम से ही तेज हवा के साथ होने लगी। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि जिले में औसतन 16 एमएम बारिश दर्ज की गई। रविवार का अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार की अपेक्षा रविवार को अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री संल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा 16 से 18 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। वहीं आर्द्रता बढ़कर 75 प्रतिशत रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।