सर्पदंश से महिला बीमार, बेहतर इलाज को रेफर
पुपरी में एक महिला सर्पदंश के कारण गंभीर रूप से बीमार हो गई। शकुन्ती देवी, जो चंदौना गांव की निवासी हैं, को पीएचसी पुपरी में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उन्हें...
Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीThu, 15 May 2025 07:42 PM

पुपरी। सर्पदंश से एक महिला गम्भीर रूप से बीमार हो गई। सर्पदंश पीड़ित महिला जाले थाना के चंदौना गांव निवासी भरत महतो की पत्नी शकुन्ती देवी को इलाज के लिए पीएचसी पुपरी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक के द्वारा बीमार महिला को समुचित उपचार की गई। स्वास्थ्य में सुधार नही होने पर बीमार महिला को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।