भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक आयोजित
हसनपुरा में भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक हुई, जिसमें मुख्य लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए सरकार का गठन बताया गया। बैठक की अध्यक्षता दुर्गालाल सोनी ने की और संचालन लक्ष्मीकांत पाठक ने किया।...

हसनपुरा। नगर पंचायत हसनपुरा के अरंडा स्थित शिवाला मंदिर के परिसर में रविवार को भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता हसनपुरा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष दुर्गालाल सोनी ने की। जबकि संचालन संयोजक लक्ष्मीकांत पाठक ने किया। इस दौरान जिला से पहुंचे भाजपा जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह व जिला महामंत्री विजय चौधरी ने कहा कि पार्टी का मुख्य लक्ष्य है, आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की सरकार बने। इसके लिए मतदाताओं के घर-घर जाकर केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां को गिनवाए। मौके पर भाजपा नेता आनंत साहनी, मनन सिंह, दुर्गा प्रसाद, नितेश कुमार यादव, शशिभूषण गुप्ता, मनोज गुप्ता, बबिता सोनी, अमोद शर्मा, अजय शर्मा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।