ग्रामीण क्षेत्रों में हुई शीतलाष्टमी की पूजा
सिसवन में शीतला अष्टमी की पूजा धूमधाम से की गई। महिलाओं ने कलश की स्थापना की और नया अनाज से पकवान बनाए। पूजा के दौरान देवी गीत गाए गए और सरयू नदी से जल लाकर पूजा की गई। यह पूजा घर में सुख, शांति और...
Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSun, 6 April 2025 11:54 PM

सिसवन। प्रखंड क्षेत्र में शीतला अष्टमी की पूजा धूमधाम से की गई। सभी घरों में महिलाओं ने कलश की स्थापना कर नया अनाज से बने पकवान से शीतलाष्टमी की पूजा की। माना जाता है कि नया अनाज के से शीतला माता की पूजा करने से घर में सुख शांति समृद्धि आती है। महिलाओं ने इस दौरान देवी गीत गई। सबसे पहले शीतला की पूजा के लिए घर-घर डुगडुगी बजाए गए। फिर लोगों ने सरयू नदी से कलश में जल भरा व शीतलाष्टमी की पूजा हुई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।