हसनपुरा में बकरीद की तैयारी पूरी
हसनपुरा, एक संवाददाता। विश्वास पूरा है विश्वास हम होगे कामयाब एक दिन उक्त बाते को चरितार्थ प्रखंड के लौवान गांव के शेख मुहम्मद कलीमुद्दीन उर्फ बिकाऊ की भागिनी शगुफ्ता नाज ने एक बार फिर 18 वा राष्ट्रीय...

हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के सभी मुस्लिम इलाकों के सभी मस्जिदों व ईदगाहों की साफ सफाई पूर्ण कर ली गई है। जहां आज शनिवार के दिन कुर्बानी का त्योहार धूमधाम से मनाया जायेगा। वहीं पूरे अकीदत के साथ ईदगाहों व मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की जानी है। इसकी तैयारी को ले प्रखंड के विभिन्न बाजारों में सेवई आदि की खरीदारी की जा चुकी है। बता दें कि ईद-उल-अजहा यानी बकरीद 7 जून यानी आज शनिवार को मनाई जाएगी। बकरीद इस्लाम के सबसे पवित्र त्योहारों में एक है। इस्लाम में साल भर में दो ईद मनाई जाती हैं। एक को ‘मीठी ईद कहा जाता है और दूसरी को बकरीद।
ईद सबसे प्रेम करने का संदेश देती है, तो बकरीद अपना कर्तव्य निभाने का और अल्लाह पर विश्वास रखने का। ईद-उल-जुहा कुर्बानी का दिन भी होता है। बकरीद के दिन इसलिए बकरे की कुर्बानी दी जाती है। यह इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से आखिरी महीने के चांद निकलने के बाद दसवें दिन मनाया जाता है। वहीं मौलाना कासिफ रजा साहब ने कहा कि इस्लामिक कैलेंडर का आखिरी महीना होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।