विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त की दरौंदा की छात्रा अमृता कुमारी
दरौंदा की छात्रा अमृता कुमारी ने विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 9वीं कक्षा की अमृता को पुरस्कार 12 जून को पटना में दिया जाएगा। विद्यालय के...

दरौंदा, एक संवाददाता। दरौंदा प्रखंड की छात्रा अमृता कुमारी ने विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस संबंध में बीईओ सौरभ सुमन ने बताया कि विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में दरौंदा के उच्च माध्यमिक विद्यालय कोडारी कला की छात्रा अमृता कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। श्रमायुक्त विभाग के सचिव राजेश भारती ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राज्य के टाप फाइप की सूची जारी किया है। जिसमें प्रथम स्थान पर दरौंदा के उच्च माध्यमिक विद्यालय कोडारी कला की 9 वीं कक्षा की छात्रा अमृता कुमारी है। 12 जून को पटना स्थित दशरथ मांझी श्रम नियोजन एवं अध्ययन संस्थान पटना परिसर में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
इसके सफलता पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार, अवध किशोर प्रसाद, सीमा श्रीवास्तव, हरेंद्र गिरी, रविन्द्र कुमार, कमलेश्वर प्रसाद सिंह, भागमुनी कुमारी, मनोज कुमार सिंह, अरविंद कुंवर, अनिल कुमार सिंह, मिथिलेश तिवारी, संजय यादव, अशोक कुमार यादव, अमितेश तिवारी, अरविंद कुमार चौबे, रितु सिन्हा, हरिचरण यादव ने छात्रा की उज्जवल भविष्य की कामना की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।