District Administration Inspects Rural Sports Infrastructure Development in Bhagwanpur भगवानपुर हाट में आकर्षक व संसाधन युक्त बनाए जा रहे खेल मैदान , Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsDistrict Administration Inspects Rural Sports Infrastructure Development in Bhagwanpur

भगवानपुर हाट में आकर्षक व संसाधन युक्त बनाए जा रहे खेल मैदान

भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। रहे हैं। हालांकि बच्चों में इसके लिए जागरूकता देखने को मिल रही है। प्रखंड के बीआरसी मध्य विद्यालय के हेडमास्टर शिव वचन यादव और संतोष यादव बच्चों को पर्यावरण को सुरक्षित...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानThu, 29 May 2025 01:32 PM
share Share
Follow Us on
 भगवानपुर हाट में आकर्षक व संसाधन युक्त बनाए जा रहे खेल मैदान

भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में ग्रामीण खेल संरचनाओं को सशक्त करने की दिशा में जिला प्रशासन गंभीर नजर आ रहा है। इसे लेकर बुधवार को जिला उप विकास आयुक्त (डीडीसी) मुकेश कुमार गुप्ता ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में बनाए गए खेल मैदानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मनरेगा द्वारा पंचायत स्तर पर स्कूलों एवं खेल मैदानों का निर्माण, सौंदर्यीकरण एवं विस्तार के इसे आकर्षक बनाया जा रहा है। खेल मैदानों का निर्माण कर इसे आकर्षित बनाए जाने के कार्यों का बुधवार को जिला उप विकास आयुक्त(डीडीसी) मुकेश कुमार, डीआरडीए निदेशक मनीष कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने प्रखंड मुख्यालय के सोंधानी पंचायत के एस एस हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज भगवानपुर, महम्मदपुर पंचायत के रामपुर कोठी, ब्रह्मस्थान पंचायत के राज रोशन सिंह कॉलेज हिलसड़ आदि का निरीक्षण किया।

रामपुर कोठी खेल मैदान में कई नई व्यवस्था देने पर बल निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने रामपुर कोठी व एस एस हाई स्कूल में मनरेगा से कराए गए खेल मैदान के निर्माण कार्य को सराहनीय एवं अनुकरणीय बताया। उन्होंने मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी को रामपुर कोठी खेल मैदान में कई नई व्यवस्था देने का निर्देश दिया। उन्होंने खेल मैदान परिसर में फेवर ब्लॉक लगाने, पेयजल की व्यवस्था करने, खेल परिसर के अंदर बैठने के लिए चेयर बनवाने तथा क्रिकेट पिच बनाने का निर्देश दिया। पंचायत मद से शौचालय बनवाने को कहा युवाओं की मांग पर उन्होंने स्थानीय मुखिया वर्मा साह को पंचायत मद से शौचालय बनवाने को कहा। उन्होंने कहा कि खेल मैदान बनने से ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं के लिए खेल का उचित मंच तैयार होगा। निरीक्षण के दौरान कैमरा से प्रशासन द्वारा ड्रोन कैमरा से तस्वीर लिया गया। उन्होंने एस एस हाई स्कूल भगवानपुर में डीडीसी ने बालिकाओं से बैडमिंटन खेलने की जानकारी ली तथा बालकों से वालीबॉल खेलने के बारे में पूछताछ की। इस खेल मैदान की भी सराहना की। इसके पहले उन्होंने हिलसड़ में बने खेल मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए। इस अवसर पर बीडीओ कुमार विशाल, मनरेगा पीओ सुबोध कुमार सिंह, कनीय अभियंता राज कुमार, पीआरएस विनोद कुमार, मुखिया प्रतिनिधि मनोज मधुप व अन्य लोग थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।