गरीबों को सम्मान की है मेरी लड़ाई: मुकेश सहनी
भगवानपुर में विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने एनडीए सरकार की आलोचना की और महागठबंधन की सरकार बनने पर महिलाओं के लिए 2500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया। उन्होंने बिहार में बेरोजगारी,...

भगवानपुर हाट , एक संवाददाता। विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने भगवानपुर प्रखंड के इंटर कॉलेज मैदान में एक महती जनसभा को संबोधित करते एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा और महागठबंधन की सरकार बनने के बाद सभी महिलाओं के खाते में 2500 रुपये प्रतिमाह पहुंचाने का वादा किया। 'सन ऑफ मल्लाह' के नाम से चर्चित वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने जोर देकर कहा कि बिहार में 20 साल से नीतीश कुमार की सरकार है, लेकिन बिहार को क्या मिला? आज देश में महंगाई है। पिछले समय जब महागठबंधन की सरकार बिहार में बनी, तब 5 लाख बेरोजगार युवकों को नौकरी दी गई।
उन्होंने कहा कि आज बिहार से लाखों युवा पलायन कर अन्य राज्यों में जा रहे हैं। जब महागठबंधन की सरकार आएगी, तो बिहार में उद्योग धंधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सोच सामाजिक न्याय की रही है। हम लोग बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर को मानने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा कि आज 12 साल से निषाद आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार अभी तक नहीं दे पाई है। उन्होंने मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता बीके सिंह, मोहम्मद नुरुल होदा, प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद बिंद, सुनीता सहनी और राष्ट्रीय सचिव नीतीश द्विवेदी भी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।