हसनपुरा में पहले दिन एक भी नामांकन नहीं
हसनपुरा, एक संवाददाता। रहे हैं। हालांकि बच्चों में इसके लिए जागरूकता देखने को मिल रही है। प्रखंड के बीआरसी मध्य विद्यालय के हेडमास्टर शिव वचन यादव और संतोष यादव बच्चों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने के...

हसनपुरा, एक संवाददाता। नगरपालिका आम उप चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रखंड प्रशासन द्वारा विभिन्न कोषांगो का गठन करते हुए चुनाव की तैयारी देखी जा रही है। जहां नगर पंचायत हसनपुरा के वार्ड एक के लिए वार्ड पार्षद का उप चुनाव होना सुनिश्चित है। जिसके लिए कोषांग का गठन कर लिया गया है। यह उप चुनाव की पूरी तैयारी का कार्य बीडीओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है। जहां बुधवार से अभ्यर्थियों के नामांकन के लिए काउंटर बनाए गए हैं। यह नामांकन का कार्य प्रतिनियुक्त प्रखंड प्रधान सहायक सेराज हवारी, कमलेश कुमार राम द्वारा किया जा रहा है।
जहां पहले दिन एक भी अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन नहीं करवाया। यह नामांकन 28 जून से 5 जून तक 11 बजे से 3 बजे तक चलेगा। वहीं संविक्षा 6 से 9 जून तक होना है। जबकि अभ्यर्थियों की नाम वापसी 10 जून से 12 जून तक होना सुनिश्चित है। वहीं सूची का प्रकाशन एवं प्रतीक का आवंटन 13 जून, मतदान 28 जून को अरंडा टोला नवादा स्थित दारोगा राम के मकान समीप चलंत मतदान केंद्र पर सुबह 7 बजे से 5 बजे शाम तक होगा। वहीं मतगणना 30 जून को होना है। बता दें कि नगर पंचायत हसनपुरा के अरंडा निवासी व वार्ड संख्या 01 के वार्ड पार्षद खुर्शीद आलम के निधन के बाद ये पद रिक्त हो गया था। जहां उप चुनाव करवाया जा रहा है। इस मौके पर अन्य प्रखंड के कर्मी मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।