Severe Storm Causes Fatalities and Damage in Jagdishpur Bihar तेज आंधी में पेड़ गिरने से सतवार गांव के एक वृद्ध की मौत हो गयी, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsSevere Storm Causes Fatalities and Damage in Jagdishpur Bihar

तेज आंधी में पेड़ गिरने से सतवार गांव के एक वृद्ध की मौत हो गयी

तरवारा में तेज आंधी ने जगदीशपुर चोरवा पकड़ी और आसपास के गांवों में भारी क्षति पहुंचाई। इस दौरान एक वृद्ध की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। राहत कार्य में पुलिस की असमंजस की स्थिति रही। पेड़ गिरने और...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानTue, 3 June 2025 02:36 PM
share Share
Follow Us on
तेज आंधी में पेड़ गिरने से सतवार गांव के एक वृद्ध की मौत हो गयी

तरवारा, एक संवादाता। जीबीनगर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चोरवा पकड़ी फ़खरुद्दीनपुर संग्रामपुर सतवार गांव में तेज आंधी ने भारी क्षति पहुंचाई है। इस दौरान तेज आंधी में पेड़ गिरने से सतवार गांव के एक वृद्ध की मौत हो गयी। मृतक सतवार गांव के धोबवलिया टोला गांव निवासी श्रीराम कुशवाहा है। घटना के डेढ़ घंटे बाद राहत कार्य के के लिए जीबीनगर थाना और गोरेयाकोठी थाने की पुलिस के बीच क्षेत्र विवाद को लेकर घंटों असमंजस की स्थिति बनी रही। जीबीनगर इंस्पेक्टर रितेश कुमार मंडल ने राहत कार्य के लिए सतवास जगदीशपुर चोरवा पड़ी सिकंदरपुर चांडी बाजार का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सिकंदरपुर गांव में कई जगह दीवार गिरने से चार-पांच लोग घायल हो गए हैं।

फिलहाल सड़कों पर गिरे पेड़ और बिजली के खभों को हटाने का कार्य किया जा रहा है। ताकि सड़क जाम की समस्या जाम में फंसे लोगों को निजात मिल सके। हालांकि अधिकांश वाहन पगडंडी सड़कों से जा रहे हैं। वही पुलिस में तत्परता दिखाते हुए यातायात में किसी को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए फ़खरुद्दीनपुर अफराद से होकर बरौली जाने वाली वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। यातायात बहाल किया जा सके। जो अपने घर के सामने पलानी में सोए थे। तेज हाथी आने पर आम का पेड़ पलानी पर गिर गया जिससे दबाने से उनकी मौत हो गयी। तेज आंधी में जगदीशपुर फ़खरुद्दीनपुर मुख्यमार्ग पर अधिकांश पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया है। वहीं सड़क के दोनों किनारों पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी है। जिससे जनजीवन अस्त्र व्यस्त हो गया है। लोग मुख्यमार्ग पर भीषण जाम लगने से पगडंडी सड़कों का सहारा लेकर अपने घरों तक जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि 5 किलोमीटर तक बिजली के खंभे टूट गया है। जिससे बिजली के खंभे टूटने से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गयी है। जिसकी मरमती में 5 से 6 दिन लग सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।