पियाउर में हुई फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
हसनपुरा में शनिवार को जमीनी विवाद के चलते एक पक्ष ने दूसरे पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि पूरे गांव में दहशत का माहौल है।...

हसनपुरा। एमएच नगर थाना के पियाउर में शनिवार को एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जान मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। हालांकि इस फायरिंग में किसी को घायल होने की सूचना नहीं है। वहीं फायरिंग की सूचना मिलते ही डीएसपी अजय कुमार सिंह के अलावा आंदर थाने व एमएच नगर थाने की पुलिस घटना स्थल पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई। वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर पूरे गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया। थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि करीब 10 वर्षों से जमीनी विवाद का विवाद चल रहा है। फायरिंग किसने की अभी पता नहीं चल सका है।
वहीं दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस दोनों पक्षों का आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं सामाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज के लिए हुसैनगंज थाने में भेजा गया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।