अनियंत्रित पिकअप ने मजदूर को कुचला, मौत
बड़हरिया में एक तेज रफ्तार पिकअप ने मजदूर अशोक यादव को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप चालक फरार हो गया। अशोक यादव सीवान स्टेशन पर मजदूरी करता था और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।...

बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के लकड़ी दरगाह से सीवान महादेवा के पास जाने वाली बाईपास मेन सड़क पर स्थित पनीसरा जिगना मोड़ के समीप तेज अनियंत्रित गति से आरहा पिकअप ने कहर बरपाते हुए एक मजदूर को कुचल दिया। जिससे मजदूर की मौत घटना स्थल पर हो गई। वही चालक पिकअप लेकर भागने में सफल रहा। वही एक मजदूर आंशिक रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज किसी निजी क्लिनिक में किया गया। दोनों मजदूर सीवान स्टेशन पर पलदारी कर साइकिल से अपने घर वापस थाना क्षेत्र के बदरजीमी सबल हाता अपने गांव लौट रहे थे। मृतक थाना क्षेत्र के बदरजीमी के सबलहाता निवासी बमबम बहादुर के 40 वर्षीय पुत्र अशोक यादव बताया जाता है, जो सीवान स्टेशन पर मजदूरी करते था।
पुलिस शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल घटना को सूचना पाकर थाना अध्यक्ष रूपेश वर्मा एसआई अशोक गहलोत घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के आधार पर सीवान सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस शव को परिजनों को सौंप दिया। थाना अध्यक्ष रूपेश वर्मा का कहना है घटना की बारीकी से जांच की जारही है। पीड़ित के परिजनों के दिए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस मामले में बारीकी से जांच की जा रही है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही खुलासा हो पाएगा। मजदूरी कर अशोक यादव परिवार का करता था भरण पोषण बतादें कि सबल हाता निवासी अशोक यादव कई वर्षों से स्टेशन पर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। इधर परिजनों को रोरो कर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि अब परिवार का भरण - पोषण कैसे होगा, इसकी चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि काफी गरीब परिवार है। प्रशासन को इनके परिजनों को उचित मुआवजा देना चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।