Jharkhand Congress Appoints Observers for Upcoming Urban Local Body Elections नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाए पर्यवेक्षक, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Congress Appoints Observers for Upcoming Urban Local Body Elections

नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाए पर्यवेक्षक

संगठन को मजबूत करने की दिशा में अग्रेतर कार्रवाई करें, बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी भूमिका तय करना चाहती है पार्टी

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 25 May 2025 08:15 PM
share Share
Follow Us on
नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाए पर्यवेक्षक

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में होने वाले आगामी नगर निकाय चुनाव को देखते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पर्यवेक्षक बनाए हैं। सांसद, मंत्री, विधायक और गत लोकसभा-विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार रहे नेताओं को नगर निगम, नगर पंचायत और नगर परिषद क्षेत्रों के पर्यवेक्षक के रूप में मनोनीत किया है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव को गंभीरता से लेते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में अग्रेतर कार्रवाई करें, ताकि हम नगर निकाय चुनाव में अपेक्षित सफलता प्राप्त कर सकें। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि विभिन्न नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत के लिए वरीय नेताओं को जिम्मेवारी दी गई है।

देवघर नगर निगम, मधुपुर नगर परिषद व गोड्डा नगर परिषद के लिए कांग्रेस विधायक दल नेता प्रदीप यादव, महगामा नगर परिषद के लिए दीपिका पांडेय सिंह, बासुकीनाथ नगर परिषद के लिए बादल पत्रलेख, चतरा नगर परिषद व लातेहार नगर पंचायत के लिए केएन त्रिपाठी, चास नगर निगम के लिए श्वेता सिंह, चिरकुंडा नगर परिषद के लिए अनुपमा सिंह, धनबाद नगर निगम के लिए अजय दुबे, रांची नगर निगम व कपाली नगर परिषद के लिए यशस्विनी सहाय, बुंडू नगर पंचायत व खूंटी नगर पंचायत के लिए कालीचरण मुंडा, सिमडेगा नगर परिषद के लिए भूषण बारा, गुमला नगर परिषद के लिए सुखदेव भगत, लोहरदगा नगर परिषद के लिए डॉ रामेश्वर उरांव, बचरा नगर पंचायत के लिए अंबा प्रसाद, रामगढ़ नगर परिषद के लिए ममता देवी, हजारीबाग नगर निगम के लिए मुन्ना सिंह, पाकुड़ नगर परिषद के लिए निशत आलम, मिहिजाम नगर परिषद व जामताड़ा नगर पंचायत के लिए डॉ इरफान अंसारी, फुसरो नगर परिषद के लिए कुमार जय मंगल, मानगो नगर निगम के लिए बन्ना गुप्ता, बिश्रामपुर नगर परिषद व माझियांव नगर पंचायत के लिए सुधीर कुमार चंद्रवंशी, छतरपुर नगर पंचायत के लिए राधाकृष्ण किशोर, मेदिनीनगर नगर निगम के लिए केएन त्रिपाठी को पर्यवेक्षक मनोनीत किया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी नगर निकाय चुनाव को कांग्रेस पूरी गंभीरता से ले रही है और इन चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन कर शहरी जनमानस के बीच अपनी भूमिका तय करना चाहती है। यह चुनाव संगठन के लिए संजीवनी का काम करेगा, जिससे कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।