गैस सिलेंडर से लगी आग से मां- बेटे की मौत से कोहराम
आंदर प्रखंड मुख्यालय में गैस सिलेंडर के रिसाव से आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 10 वर्षीय अर्जुन सिंह और उसकी मां सरिता देवी शामिल हैं। घटना में 12 वर्षीय करण सिंह गंभीर रूप से घायल हो...

गुठनी/आंदर, एक संवाददाता। आंदर प्रखंड मुख्यालय में शनिवार की सुबह गैस सिलेंडर से हुए रिसाव के बाद लगी आग में 03 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें ग्रामीणों, राहगीरों और दुकानदारों ने गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के मद्देशिलापुर गांव निवासी अर्जुन सिंह (10) बर्ष और उसकी मां सरिता देवी (38) बर्ष के रूप में हुई है। जबकि घटना में करण सिंह (12) वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को पीएचसी लाया गया।
जहां डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल चेकअप के बाद मां और बेटे को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष पप्पन कुमार, एसआई निरंजन कुमार समेत आला अधिकारियों ने मामले की जांच - पड़ताल शुरू कर दी। थानाध्यक्ष पप्पन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच - पड़ताल कर रही है। घटना में घायल युवक को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ को कंट्रोल करने में जुटी पुलिस आंदर प्रखंड मुख्यालय में हुए गैस सिलेंडर में लीक होने से घायल दो लोगों की मौत इलाज के दौरान हो गई। जिसकी सूचना मिलने के बाद बुधवार की दोपहर पहुंचे सैकड़ों लोगों की भीड़ को कंट्रोल करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि परिजनों का कहना है कि मुआवजा मिलने, सनहा दर्ज होने, परिवारिक लाभ मिलने और अधिकारियों के सहयोग की मांग की गई है। विधायक सत्यदेव राम ने बीडीओ कुणाल कुमार, सीओ नीलम कुमारी, थानाध्यक्ष पप्पन कुमार से जानकारी ली। उन्होंने सीओ से अविलंब दुर्घटना लाभ और परिवारिक लाभ की राशि परिजनों को देने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि पीड़ित परिवार के साथ किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए। दो लोगों के मौत के बाद गांव में पसरा मातमी सन्नाटा थाना क्षेत्र के मद्देशिलापुर गांव में गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट में घायल दो लोगों की मौत के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। पीड़ित परिवार के लिए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विधायक, डीएम, एसडीओ, एडीएम, बीडीओ, सीओ से मदत की गुहार लगाई है। ताकि अस्पताल में भर्ती मासूम का बेहतर इलाज किया जा सके। घटना के बाद लोगों में काफी मायूसी है। क्या कहते हैं सीओ सीओ नीलम कुमारी ने बताया की परिजनों की तरफ से लिखित शिकायत मिली है। उन्हें पारिवारिक लाभ और आपदा की तरफ से सरकारी सहायता उपलब्ध करा दी जाएगी। आंदर: पति के मौत के बाद बेटों को पढ़ाने की जिम्मेवारी ने घर छुड़वाया : बेटों की पढ़ाई और उनकी सुरक्षा को लेकर 02 वर्षों से रहते थे घर से दूर : घायल बेटे द्वारा मां और भाई को खोने से हो रहा बार बार मूर्छित गुठनी/ आंदर, एक संवाददाता। आंदर प्रखंड मुख्यालय में शनिवार की सुबह गैस सिलेंडर से हुए रिसाव के बाद लगी आग में 02 लोगों की मौत हो गई ।ग्रामीणों का कहना था कि करीब दो वर्षों से बच्चों की पढ़ाई और बेहतर भविष्य के लिए उनको लेकर घर से दूर रहती थी। ग्रामीण इस बात की चर्चा कर रहे थे कि आखिर उसकी मौत बाहर ही लिखी हुई थी। सीओ नीलम कुमारी का कहना है कि परिजन लिखित आवेदन देते हैं तो मामले की जांच कराई जाएगी। अभी तक परिजनों द्वारा कोई लिखित आवेदन अंचल कार्यालय में नहीं मिला है। सेविका के पद पर कार्यरत थी मृतका आंदर प्रखंड मुख्यालय में शनिवार की सुबह गैस सिलेंडर से हुए रिसाव के बाद लगी आग में 02 लोगों की मौत हो गई। जिसमें मृतिका मद्देसिलापुर में वार्ड 07 में सेविका के पद पर कार्यरत थी। ग्रामीणों का कहना था पूरा दिन काम करने के बाद वह शाम को बच्चों के पास चली जाती थी। दोनों बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहती थी। जिसको लेकर ग्रामीण भी काफी तारीफ कर रहे हैं। ग्रामीणों के आंखों में उस समय आंसू आ गए जब दोनों की मौत की सूचना सुबह सुबह मिली। जिसके बाद सैकड़ों लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। पति के खोने के ग़म से उबर नहीं पाई थी मृतका मद्देशिलापुर गांव में उस समय मातमी सन्नाटा पसर गया। जब दो लोगों की मौत गैस से सिलेंडर से हुए रिसाव से आग लगने से हुआ। जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का कहना था कि अर्जुन सिंह (10) वर्ष और उसकी मां सरिता देवी (38) की मौत होने के बाद परिजनों में मायूसी छा गई। परिजनों का कहना था कि मृतका के पति का मौत 2017 जामनगर में सड़क हादसे में हो गई। जिससे पूरा परिवार मायूस हो गया। क्या कहते हैं थानाअध्यक्ष थानाअध्यक्ष पप्पन कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस परिजनों से लगातार संपर्क में हैं। अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।