Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsWomen s Empowerment Dialogue Organized by Prem Jeevika Women s Group in Telkathu
तेलकथू में सरकार की योजना से कराया गया अवगत
हसनपुरा के तेलकथू पंचायत में प्रेम जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा महिला संवाद का आयोजन किया गया। अध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह और क्षेत्रीय समन्वयक सुमन कुमार की अध्यक्षता में दो सौ से अधिक दीदियों ने भाग...
Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानTue, 22 April 2025 11:16 AM

हसनपुरा। तेलकथू पंचायत में सोमवार को प्रेम जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा महिला संवाद का आयोजन किया गया। इस ग्राम संगठन के प्रतिनिधियों अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शुरुआत की गई। अध्यक्षता परियोजना प्रबंधक रजनीश कुमार सिंह व क्षेत्रीय समन्वयक सुमन कुमार ने की। लगभग दो सौ से भी अधिक दीदियां शामिल हुई। इस दौरान महिला संवाद में वीडियो एलसीडी के से महिला सशक्तीकरण योजनाओं के बारे में बताया गया। परियोजना प्रबंधक द्वारा उपस्थित सभी दीदियों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।