60 वर्षीय पूर्व पैक्स अध्यक्ष की हार्ट अटैक से निधन
हसनपुरा के पूर्व पैक्स अध्यक्ष ललन भगत का 60 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। यह घटना सोमवार को सुबह 11 बजे हुई। जिला पार्षद ब्रजेश सिंह ने शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना दी। ललन भगत...
Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानTue, 22 April 2025 11:15 AM

हसनपुरा। एमएच नगर थाने के सिसवां कला निवासी व पूर्व पैक्स अध्यक्ष ललन भगत 60 वर्ष की सोमवार की पूर्वाहन 11 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही जिला पार्षद ब्रजेश सिंह शोकाकुल पीड़ित परिवार से मिल कर सांत्वना देते हुए ढ़ांढ़स बंधाया। जिला पार्षद श्री सिंह ने बताया कि पूर्व पैक्स अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता ललन भगत की आकस्मिक निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। उनके तीन बच्चे है। शव का अंतिम संस्कार गांव स्थित श्मशान घाट पर किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।