Empowering Women Dialogue Program Launched in Bihar s Dinadayalpur Panchayat महिला संवाद कार्यक्रम में महिला जान रही है अपनी हक की बातें, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsEmpowering Women Dialogue Program Launched in Bihar s Dinadayalpur Panchayat

महिला संवाद कार्यक्रम में महिला जान रही है अपनी हक की बातें

बड़हरिया के दीनदयालपुर पंचायत में गोपाल जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसमें महिलाओं को सशक्त बनाने और सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए जागरूक किया गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानThu, 24 April 2025 02:10 PM
share Share
Follow Us on
महिला संवाद कार्यक्रम में महिला जान रही है अपनी हक की बातें

बड़हरिया। प्रखण्ड के दीनदयालपुर पंचायत में गोपाल जीविका महिला ग्राम संगठन एवं भालूआडा पंचायत के मुस्कान जीविका महिला ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक नलिनी रंजन झा द्वारा किया महिलाओं को एक समाज का मजबूत स्तंभ बनाने और उसके अधिकारों और उसके हक के बारे में जागरूक किया। हालांकि इस संवाद कार्यक्रम में महिलाओं में काफी अधिक उत्सुकता देखने को मिला। इसके अलावा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन दीनदयालपुर तथा भालुआरा गांव में आयोजित कर हर परिवारों की महिलाएं को महिला सशक्तिकरण के बारे में बताया गया। जीविका प्रबंधक नलिनी झा ने बताया कि इस संवाद का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण हेतु बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में महिलाओं को जानकारी देकर जागरूक करना एवं छुटे हुए योग्य महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ना। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार द्वारा संचालित योजन इस कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने बहुत उत्साहित थी। इस कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं जिनको सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं से लाभान्वित है उन महिलाओं ने अनुभव भी साझा कि जिन्होंने सरकार के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित है। इस कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं के द्वारा भी विभिन्न आकांक्षाएं एवं मुद्दों को भी चिन्हित कर प्राथमिकता निर्धारित किया गया ताकि प्राथमिकता के आधार पर सरकार द्वारा कार्य किया जा सके।इस संवाद कार्यक्रम में जीविका के क्षेत्रीय समन्वयक रवि रंजन, संतोष कुमार, सामुदायिक समन्वयक रंजीत कुमार, मिथिलेश कुमार, विश्वंभर कुमार,जीविका दीदियां एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।