Traffic Jam Crisis in Hasanpura Market Residents Struggle Daily हसनपुरा में बराबर लगने वाले जाम से लोगों की हो रही फजीहत , Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsTraffic Jam Crisis in Hasanpura Market Residents Struggle Daily

हसनपुरा में बराबर लगने वाले जाम से लोगों की हो रही फजीहत

हसनपुरा, एक संवाददाता।त के मुख्य बाजार हसनपुरा अरंडा गोला बाजार में बराबर जाम की समस्या लगी रहती है। खासकर सब्जी मंडी रोड से लेकर हसनपुरा मुख्य बाजार तक। इस सड़क पर सुबह से लेकर शाम तक जब चार पहिया...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानThu, 24 April 2025 02:09 PM
share Share
Follow Us on
हसनपुरा में बराबर लगने वाले जाम से लोगों की हो रही फजीहत

हसनपुरा, एक संवाददाता। नगर पंचायत के मुख्य बाजार हसनपुरा अरंडा गोला बाजार में बराबर जाम की समस्या लगी रहती है। खासकर सब्जी मंडी रोड से लेकर हसनपुरा मुख्य बाजार तक। इस सड़क पर सुबह से लेकर शाम तक जब चार पहिया वाहन निकलते हैं तो जाम की स्थिति बन जाती है। जिसके चलते हर रोज जाम से लोगों को समस्या होती है। इस जाम से निजात के लिए किसी को इन समस्याओं को सुलझाने की परवाह नहीं है। सालों से लोग नगर के हर जनप्रतिनिधि के अलावा प्रशासनिक अधिकारी जाम लगने की समस्या को देख रहे हैं। इनमें हसनपुरा चौहट्टा, मछली बाजार जाने वाले मार्ग पर हर रोज जाम की स्थिति बनती है। ऐसा नहीं है कि जिम्मेदारों को इस समस्या के बारे में पता ही न हो। सब कुछ जानते हुए भी इस समस्या का समाधान आज तक नहीं हो सका। वहीं सड़क के दोनों ओर हाथठेले दुकानदार रहते हैं। इसके अलावा मार्ग से कार व अन्य चार पहिया वाहन आने लगे तो समस्या बढ़ गई। इन वाहनों को निकलने के लिए रास्ता ही नहीं मिल पा रहा था। हालत यह हो गई कि इस मार्ग से निकलना दूभर हो जाता है। हर दिन की है समस्या : इस मार्ग पर तो जाम लगने की हर रोज की समस्या है। इस स्थिति से नगरवासी के अलावा हर कोई इस जाम से हर रोज जूझते रहते हैं। उन्हें काफी परेशान भी होना पड़ता है। इसके बाद भी उनकी समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं देता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।