Car Accident in Champawat Devotees Injured After Collision with Nilgai नील गाय से टकराकर श्रद्धालुओं की कार पलटी, दस घायल, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsCar Accident in Champawat Devotees Injured After Collision with Nilgai

नील गाय से टकराकर श्रद्धालुओं की कार पलटी, दस घायल

Sambhal News - उत्तराखंड के चम्पावत में माता पूर्णागिरि के दर्शन कर लौटते समय श्रद्धालुओं की कार एक नीलगाय से टकरा गई। टक्कर के बाद कार पलट गई, जिससे दस लोग घायल हो गए। सभी को सरकारी अस्पताल लाया गया, जहाँ तीन लोगों...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलThu, 24 April 2025 06:35 PM
share Share
Follow Us on
नील गाय से टकराकर श्रद्धालुओं की कार पलटी, दस घायल

उत्तराखंड के जनपद चम्पावत स्थित माता पूर्णागिरि के दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं की कार चन्दौसी-बदायूं रोड स्थित ओरछी चौराहे के पास गुरुवार भोर में नीलगाय से टकरा गई। कार के सामने नीलगाय आने से ईको कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार दस लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना हयातनगर के गांव महोरा लखुपुरा निवासी राहुल पुत्र पुलेंद्र अपने परिवार के साथ ईको कार से मां पूर्णागिरि देवी के दर्शन करने गया था। वह गुरुवार करीब चार बजे दर्शन करके लौट रहा था। जब कार ओरछी चौराहे पर पहुंची तो अचानक खेतों से निकलकर एक नीलगाय उसके सामने आ गई। टक्कर लगने के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि घटना बड़ी नहीं हुई। जिसमें सवार लोकेश पुत्र रामौतार, हिमांशु, दिव्यांशु पुत्रगण लोकेश शर्मा, तुलसी पुत्री लोकेश, शशि पत्नी लोकेश, नेहा पुत्री राकेश शर्मा, नंदिनी पुत्री मोनू शर्मा, आकांक्षा पत्नी मोनू शर्मा व कार चालक गौरव पुत्र राजेश शर्मा घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से सभी को शहर के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद राहुल, लोकेश, हिमांशु की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी की हालात अभी सामान्य बनी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।