Women s Empowerment Dialogue Program Launched in Siwan Bihar महिला संवाद में 6400 जीविका दीदियां उठा रहीं अपनी आवाज, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsWomen s Empowerment Dialogue Program Launched in Siwan Bihar

महिला संवाद में 6400 जीविका दीदियां उठा रहीं अपनी आवाज

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के 16 प्रखंडों में महिलाओं को सशक्त करने, महिलाओं के सशक्तिकरण व जन जागरुकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। बताते हैं कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानMon, 21 April 2025 07:09 PM
share Share
Follow Us on
 महिला संवाद में 6400 जीविका दीदियां उठा रहीं अपनी आवाज

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के 16 प्रखंडों में महिलाओं को सशक्त करने, महिलाओं के सशक्तिकरण व जन जागरुकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। बताते हैं कि पहले चरण में 16 महिला संवाद जागरुकता रथ में सरकार की विभिन्न योजनाओं को वीडिया के माध्यम से दिखाया जा रहा है। जिले के सीवान सदर, जीरादेई, आंदर, बड़हरिया, बसंतपुर, भगवानपुरहाट, दरौंदा, गोरेयाकोठी, गुठनी, हसनपुरा, हुसैनगंज, महाराजगंज, नौतन, पचरुखी व सिसवन प्रखंड में 6400 जीविका दीदियां अपनी आवाज उठा रही हैं। गांव-गांव में आयोजित संवाद सत्रों में महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, पोषण, सुरक्षा व सामाजिक न्याय जैसे विषयों पर अपनी बात खुलकर रख रही हैं। बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित होकर न सिर्फ सरकारी योजनाओं की जानकारी ले रही हैं, बल्कि अपनी समस्याएं भी खुलकर रख रही हैं। महिला संवाद न केवल उनके आत्मविश्वास को बढ़ा रहा है, बल्कि उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम सिद्ध हो रहा है। जीविका सीवान की टीम प्रत्येक पंचायत में यह सुनिश्चित कर रही कि कोई भी महिला इस पहल से वंचित न रहे। विशेष प्रचार रथ, फिल्म स्क्रीनिंग, सीधा संवाद, प्रेरणादायक कहानियां और सरकार की योजनाओं की जानकारी के माध्यम से यह कार्यक्रम एक जनांदोलन का रूप ले चुका है। बताया जा रहा कि महिला संवाद सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सशक्तिकरण की एक यात्रा है, जहां हर महिला अपनी कहानी खुद लिख रही है, और एक नए बिहार के निर्माण में भागीदार बन रही है। बहरहाल, जिले में महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत जोश व ऊर्जा के साथ हो चुकी है। जीविका सीवान की टीम, बिहार सरकार की इस महत्वाकांक्षी पहल को धरातल पर साकार करने के लिए जोशोखरोश के साथ समर्पित भाव से कार्यरत है। अब तक के कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए लगभग 6400 से अधिक महिलाएं शामिल हुई हैं, यह संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जीविका से जुड़े पदाधिकारियों के अनुसार, महिला संवाद का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को शासन की मुख्यधारा से जोड़ना, उनकी आकांक्षाओं को आवाज़ देना व विकास की नीतियों में उनकी सक्रिय भागीदारी को सुनिश्चित करना है। डीपीएम जीविका कृष्णा कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला संवाद कार्यक्रम बिहार सरकार की दूरदर्शी सोच का प्रतीक है, जहां गरीब व वंचित तबकों की महिलाएं अब नीति-निर्माण की प्रक्रिया में सीधे अपनी भूमिका निभा रही हैं। जिले में 18 अप्रैल से शुरू होकर 15 जून तक चलने वाले महिला संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। महिलाओं की आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण के लिए जिले में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन जीविका संपोषित 1915 ग्राम संगठन स्तर पर किया जायेगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं से उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए उसका समाधान करना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।