Illegitimate relations Gopalganj Bihar son murdered mother murdered son murder in Gopalganj Bihar police Gopalganj police corona lockdown गोपालगंज: महिला ने कराई अपने बेटे की हत्या, वजह जानकार हैरान हो जाएंगे आप..., Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsIllegitimate relations Gopalganj Bihar son murdered mother murdered son murder in Gopalganj Bihar police Gopalganj police corona lockdown

गोपालगंज: महिला ने कराई अपने बेटे की हत्या, वजह जानकार हैरान हो जाएंगे आप...

बिहार के गोपालगंज जिले के पंचदेवरी प्रखंड के देवरिया गांव में बारह वर्षीय मनीष की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मनीष की हत्या उसकी मां ने ही कराई थी। उसकी मां का एक रिश्तेदार से नाजायज...

Malay Ojha गोपालगंज हिन्दुस्तान टीम, Sun, 31 May 2020 01:46 PM
share Share
Follow Us on
गोपालगंज: महिला ने कराई अपने बेटे की हत्या, वजह जानकार हैरान हो जाएंगे आप...

बिहार के गोपालगंज जिले के पंचदेवरी प्रखंड के देवरिया गांव में बारह वर्षीय मनीष की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मनीष की हत्या उसकी मां ने ही कराई थी। उसकी मां का एक रिश्तेदार से नाजायज संबंध था। इसे मनीष जान गया था। राज खुलने के भय से उसकी मां ने अपने प्रेमी व उसके दो दोस्तों की मदद से उसकी हत्या करा दी। पुलिस ने बेटे की हत्या करने वाली मां व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। 

ज्ञात हो कि पिछले 10 मई की सुबह मनीष अपने घर से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद उसका शव देर शाम गांव के पास नहर के किनारे झाड़ी में मिला था। ग्रामीणों के हंगामा करने पर दूसरे दिन डॉग स्क्वायड की टीम की मदद से पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस हत्या के कारणों को खंगालने में जुटी थी। 

थानाध्यक्ष सुमन कुमार मिश्रा ने बताया कि तफ्तीश में यह बात सामने आई कि मनीष की मां धर्मशीला देवी उसके प्रेमी ने दो युवकों के साथ मिल कर घटना को अंजाम दिया है। धर्मशीला देवी ने पुलिस को बताया कि भोरे थाना क्षेत्र के तिलक डूमर गांव के चंदेश सिंह से उसका अवैध संबंध था। घटना से दो दिन पहले आठ मई की रात मनीष ने धर्मशीला देवी व चंदेश को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद राज खुलने के भय से धर्मशीला ने गांव के युवक दयाशंकर सिंह के साथ मिल कर अपने बेटे की हत्या करा दी।

हत्याकांड में तत्कालीन थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए डॉग स्क्वायड की टीम की मदद से तीन आरोपित विष्णु दयाल सिंह, दया शंकर सिंह, रविशंकर सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।