police raid in red light area in arariya 2 minors 8 women and 3 brokers arrested रेड लाइट एरिया में बिहार पुलिस की रेड, 2 नाबालिग, 8 महिला व 3 दलाल अरेस्ट, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिहार न्यूज़police raid in red light area in arariya 2 minors 8 women and 3 brokers arrested

रेड लाइट एरिया में बिहार पुलिस की रेड, 2 नाबालिग, 8 महिला व 3 दलाल अरेस्ट

अररिया जिले के फारबिसगंज पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। देह व्यापार करने वाली दो नाबालिग सहित आठ महिलाओं को हिरासत में लेते हुए तीन दलाल को भी गिरफ्तार किया है।

Malay Ojha हिन्दुस्ता, अररियाMon, 19 June 2023 09:01 PM
share Share
Follow Us on
रेड लाइट एरिया में बिहार पुलिस की रेड, 2 नाबालिग, 8 महिला व 3 दलाल अरेस्ट

अररिया जिले के फारबिसगंज पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। देह व्यापार करने वाली दो नाबालिग सहित आठ महिलाओं को हिरासत में लेते हुए तीन दलाल को भी गिरफ्तार किया है। रविवार की देर रात एसपी अशोक सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने रेड लाइट एरिया में करीब दो घंटे तक ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पूरे रेड लाइट एरिया में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। 

बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, महिला व पुरुष पुलिस जवान रेड लाइट एरिया को चारों ओर से घेरकर रखा था। इसके बाद चिह्नित घरों में सर्च आपरेशन चलाया गया। इस दौरान चिह्नित एक-एक घर की भी तलाशी ली गई। इस दौरान कई महिलाएं एवं दलाल को गिरफ्तार किया गया। देर रात तक पूरे मामले की जांच कर कुछ निर्दोष लोगों को छोड़ते हुए देह व्यापार में शामिल आखिरकार दो नाबालिग सहित 8 महिला एवं तीन दलाल को पुलिस ने हिरासत में लिया। 

इस संबंध में देह व्यापार के खिलाफ काम करने वाली फातिमा फाउंडेशन की डायरेक्टर फातिमा खातून रेड लाइट एरिया में नाबालिग एवं अन्य महिलाओं से बड़े पैमाने पर देह व्यापार करवाने की शिकायत की थी। फातिमा की शिकायत पर  एसपी अशोक कुमार सिंह ने एक्शन लेते हुए इस तरह की कार्रवाई की। यहां बता दें कि एवं फातिमा कुछ वर्ष  पूर्व हौंसलेबाज सिग्मेंट के तहत केबीसी पर मर्दानी हीरोइन रानी मुखर्जी के साथ केबीसी के हॉट सीट पर बैठी थी।