सुपौल : वातावरण में नमी और गर्म हवा के कारण बेचैनी
सुपौल में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से गर्मी और उमस की स्थिति बनी हुई है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस होने पर भी गर्मी का एहसास 42 डिग्री के बराबर हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले एक-दो...

सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आसमान में बादलों की आवाजाही और पुरवा हवा चलने से वातावरण में नमी का प्रतिशत बढ़ने से बनी उमस की स्थिति ने शुक्रवार को बैचेन कर दिया। धरती से टकराने के कारण सतह पर चल रही हवा गर्म हो जा रही है, जबकि वायुमंडल में पुरवा हवा की नमी बनी हुई है। ऐसे में सतह से निकली गर्मी ऊपर की ओर जाने की बजाय नीचे बनी हुई है। इस कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल पा रही है। अधिकतम तापमान महज 38 डिग्री होने के बाद भी लोगों को गर्मी का एहसास करीब 42 डिग्री के जैसा हो रहा है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल एक-दो दिन तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। वर्तमान मौसम बेहतर मानसून के लिए जरूरी है। शनिवार के बाद पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर बिहार में प्रवेश करने और उधर बंगाल की खाड़ी में निम्नदाब का क्षेत्र दोबारा सक्रिय होने से पूर्वोत्तर आसाम और सिक्किम के पास अटके मानसून के आगे बढ़ने की स्थिति में उत्तर बिहार में पुरवा और पछुआ हवा की टकराहट से गरज-चमक के साथ रविवार तक बारिश होने का पूर्वानुमान है। हालांकि यहां मानसून की बारिश की 20 जून के बाद होगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.3 और न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।