खाद्य वस्तुओं में मिलावट से उपभोक्ता परेशान
त्रिवेणीगंज के मुख्यालय और ग्रामीण हाट-बाजार में मिलावटी खाद्य वस्तुओं की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। उपभोक्ता ठगी का शिकार हो रहे हैं और स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का...

त्रिवेणीगंज। मुख्यालय सहित ग्रामीण हाट-बाजार में मिलावटी खाद्य वस्तुओं की बक्रिी तेजी से की जा रही है। इससे उपभोक्ता ना सर्फि ठगी के शिकार हो रहे हैं, बल्कि मिलावटी सामग्री का उपभोग करने से उनके स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है। फिर भी सैंपल कलेक्ट नहीं किए जा रहे हैं। लोगों ने बताया कि कुछ दुकानदार सत्तू, बेसन, मसाला, घी, खाद्य तेल, दाल में मिलावट कर रहे हैं। मुख्यालय के दर्जनों उपभोक्ताओं ने बताया कि वर्षो से इस क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की जांच नहीं की जा रही। बताया कि कभी सम्बंधित क्षेत्र के एमओ जांच की खानापूर्ति के लिए दुकानों का निरीक्षण करते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।