Seven-Day Shrimad Bhagwat Katha Begins in Lalpur with 151 Women Participating in Kalash Yatra श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली कलश यात्रा, Supaul Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsSeven-Day Shrimad Bhagwat Katha Begins in Lalpur with 151 Women Participating in Kalash Yatra

श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली कलश यात्रा

रामपुर पंचायत के लालपुर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन शुरू हुआ। कलश शोभा यात्रा में 151 महिलाएं और कन्याएं शामिल हुईं। महिलाएं हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंचीं। आयोजन...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलSun, 1 June 2025 05:24 AM
share Share
Follow Us on
श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली कलश यात्रा

रामपुर पंचायत के लालपुर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का हो रहा आयोजन 151 कन्याएं व महिलाओं ने कलश शोभा यात्रा में लिया भाग छातापुर, एक प्रतिनिधि। रामपुर पंचायत के लालपुर स्थित ब्राह्मण टोला में शनिवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सह एकादशी उद्यापन का शुभारंभ किया गया। इसको लेकर कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा में 151 महिलाएं और कन्याएं शामिल हुई। महिलाएं माथे पर कलश लिए हर-हर महादेव, जय भोलेनाथ के जयकारे लगा रही थी। आयोजनकर्ता डॉ. शक्तिनाथ झा के नेतृत्व में यज्ञ स्थल से निकली कलश यात्रा सुरसर नदी के शिवनी घाट के किनारे पहुंची, जहां कथावाचक आचार्य ज्योतिष झा के सानिध्य में मत्रोच्चारण के बीच महिलाओं ने कलश में जल भरा और पुन: यज्ञ स्थल के लिए निकल पड़ी।

इस दौरान भोलेनाथ और जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो रहा था। कलश यात्रा में शामिल महिलाओं ने लालपुर स्थित शिवालय एवं काली मंदिर की परिक्रमा करने के बाद कलश को यज्ञ स्थल पर रखकर पूजन किया। सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होने से इलाके में श्रद्धा और उल्लास का माहौल बन गया है। आचार्य ज्योतिष झा ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से श्रोता पुण्य के भागी बन जाते हैं। आयोजन कमेटी के सदस्य विमल झा ने बताया कि 6 जून को सात दिवसीय भागवत कथा का समापन होगा और रात में एकादशी उद्यापन किया जाएगा। कलश यात्रा में सरोजनी देवी, सरयुग प्रसाद मंडल, जीवनाथ झा, रंजीत झा, राजेंद्र सिंह, बेचु सहनी, पारसनाथ झा, बेचन झा, सुमन झा, विनोद झा, राधा राय, शिवशंकर सिंह, विद्यानंद सिंह, अनिरुद्ध सिंह, सुमित झा, कौशल झा, गौतम झा, राघव झा आदि शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।