woman throat slit in bihar katihar district बिहार में गला काट कर महिला की हत्या, आपसी विवाद के बाद खौफनाक मर्डर, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिहार न्यूज़woman throat slit in bihar katihar district

बिहार में गला काट कर महिला की हत्या, आपसी विवाद के बाद खौफनाक मर्डर

  • आपसी विवाद में महिला की हत्या की गई है। जिले के बरारी थाना क्षेत्र के विशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक में आपसी विवाद में एक 42 वर्षीय महिला की गला रेत कर निर्मम में हत्या कर दी गई। मृत महिला की पहचान विशनपुर पंचायत के निवासी सुशील मंडल की पत्नी सरिता देवी के रूप में हुई है।

Nishant Nandan हिन्दुस्तान टीमMon, 7 April 2025 11:43 AM
share Share
Follow Us on
बिहार में गला काट कर महिला की हत्या, आपसी विवाद के बाद खौफनाक मर्डर

बिहार में गला काट कर एक महिला की हत्या के बाद से सनसनी फैल गई है। कटिहार जिले में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। बताा जा रहा है कि आपसी विवाद में महिला की हत्या की गई है। जिले के बरारी थाना क्षेत्र के विशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक में आपसी विवाद में एक 42 वर्षीय महिला की गला रेत कर निर्मम में हत्या कर दी गई। मृत महिला की पहचान विशनपुर पंचायत के निवासी सुशील मंडल की पत्नी सरिता देवी के रूप में हुई है।

पुलिस के द्वारा महिला के शव को पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस घटना की सूचना पर सदर 2 डीएसपी धर्मेंद्र कुमार ,बरारी और सेमापुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामल की जांच कर रहे है। इस हत्याकांड में अभी तक किसी के पकड़े जाने की सूचना नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें:शूटबूट और चेहरे पर मास्क, बिहार में युवती पर एसिड अटैक के बाद CCTV में संदिग्ध
ये भी पढ़ें:बिहार इन 6 जिलों में आंधी को लेकर येलो अलर्ट, वज्रपात की भी चेतावनी; पटना में सत