23 डिफेंस कंपनियों के नाम रहा मई का महीना, 60% तक बढ़ा भाव, आपने लगाया है किसी पर पैसा?
Defence Stock: 23 कंपनियां जिसमें गार्डन रीच शिपबिल्डर्स लिमिटेड, पारस डिफेंस, अपोलो माइक्रो सिस्टम, कोचिन शिपयार्ड शामिल हैं, इन कंपनियों की कीमतों में 61 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली है

Defence Stock: मई का महीना डिफेंस कंपनियों के लिए शानदार रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव की वजह से डिफेंस कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली। 23 कंपनियां जिसमें गार्डन रीच शिपबिल्डर्स लिमिटेड, पारस डिफेंस, अपोलो माइक्रो सिस्टम, कोचिन शिपयार्ड शामिल हैं, इन कंपनियों की कीमतों में 61 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली है। यह तेजी अकेले मई के महीने में ही डिफेंस कंपनियों में देखने को मिली।
डिफेंस इंडेक्स में उछाल
निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स में मई के महीने में 22 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। फरवरी के न्यूनतम स्तर से अब तक यह डिफेंस इंडेक्स 70 प्रतिशत चढ़ चुका है। लगातार 5 महीने डिफेंस इंडेक्स दबाव में था। लेकिन मार्च और अप्रैल में यह सेक्टर रिकवर करना शुरू किया।
ऑपरेशन सिंदूर ने देखी भारतीय डिफेंस कंपनियों की ताकत
डिफेंस कंपनियों के शेयरों में तेजी की वजह ऑपरेशन सिंदूर बना। दुनिया ने भारत की डिफेंस कंपनियों के प्रोडक्ट की ताकत देखी है। पीएम लगातार मेक इन इंडिया डिफेंस प्रोडक्ट को बढ़ावा देने की बात कहते रहते हैं। इसको लेकर सरकार की तरफ से कई प्रयास भी किए गए हैं।
अपोलो माइक्रो के शेयरों में तूफानी तेजी
डिफेंस स्टॉक अपोलो माइक्रो सिस्टम के शेयरों की कीमतों में मई के महीने में 60 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस कंपनी के शेयरों का भाव 117 रुपये से 183 रुपये के लेवल तक पहुंच गया है। इससे पहले इस डिफेंस कंपनी के शेयरों में अक्टूबर 2023 के दौरान 62 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी।
ड्रोन से जुड़े स्टॉक आइडियाफोर्ज, जेन टेक्नोलॉजी, रतनइंडिया एंटरप्राइजेज और पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज के शेयरों में अबतक 50 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
डिफेंस कंपनी | मई में कितना प्रतिशत चढ़ा शेयर? |
---|---|
अपोलो माइक्रो सिस्टम | 60.5 |
गार्डन रीच शिपबिल्डर्स | 57 |
जेन टेक्नोलॉजीज | 51 |
Droneacharya Aerial | 50 |
आइडिया फोर्ज | 41.2 |
TechEra Eng | 39 |
मिश्रा धातु निगम | 38 |
तनेजा एयरोस्पेस | 34 |
NIBE | 33.3 |
अस्त्र माइक्रोवेव प्रोडक्ट | 32.4 |
भारत डायनेमिक्स | 32 |
Rossele Techsys | 23.2 |
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स | 22.5 |
सिका इंटरप्लांट सिस्टम | 22 |
कोचिन शिपयार्ड | 22.3 |
पारस डिफेंस | 18 |
एमटीएआर टेक्नोलॉजी | 15.5 |
सी टू सी एडवांस सिस्टम | 14 |
डाटा पैटर्न | 14.6 |
मझगांव शिपबिल्डर्स | 13.7 |
एचएएल | 11 |
डीसीएक्स सिस्टम | 8 |
CFF fluid Control | 8 |
डाटा - Trendlyne |
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)