Share Market : शेयर बाजार की हालत खराब, सेंसेक्स 836 अंक लुढ़का, टाटा मोटर्स के शेयरों में भी गिरावट
- Share Market Updates 7 November: शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी एक-एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सेसेंक्स में टॉप 30 में से 29 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

गुरुवार का दिन घेरलू शेयर बाजार के लिए अच्छ नहीं रहा। सेंसेक्स और निफ्टी में आज भारी गिरावट देखने को मिली है। बीएसई सेंसेक्स 1.04 प्रतिशत या फिर 836.34 अंक की गिरावट के साथ 79,541.79 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 1.16 प्रतिशत या फिर 284.70 अंक की गिरावट के साथ 24,199.35 पर बंद हुआ है। बता दें, निफ्टी50 का इंट्रा-डे लो लेवल 24,179.05 अंक और सेंसेक्स का इंट्रा-डे लो लेवल 79,419.34 अंक है।
सेंसेक्स में आज टॉप 30 कंपनियों में से 29 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स में सिर्फ एसबीआई के शेयरों में तेजी के साथ बंद हुए। बाजार की क्लोजिंग के समय पर सेंसेक्स में टेक महिंद्रा के शेयरों में देखने को मिली है। टाटा मोटर्स और टेक महिंद्रा के शेयर 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए।
मार्केट के नकारात्मक रुख के बाद भी एनएसई में 137 कंपनियों के शेयरों में अपर सर्किट लगा है। जबकि 45 कंपनियों के शेयर लोअर सर्किट पर बंद हुए हैं।
10:38 AM Share Market Live Updates 7 November: सेंसेक्स 900 से अधिक अंकों का गोता लगाकर 79470 पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 291 अंक लुढ़क कर 24192 पर आ गया है। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयर नुकसान में हैं। जबकि, निफ्टी के केवल 2 स्टॉक्स हरे, बाकी लाल हैं। हिन्डाल्को में 7 फीसद से अधिक की गिरावट है। दूसरी ओर अपोलो हॉस्पिटल 6.42 पर्सेंट ऊपर ट्रेड कर रहा है।
10:20 AM Share Market Live Updates 7 November: शेयर मार्केट में मायूसी छा रही है। सेंसेक्स 800 से अधिक अंकों का गोता लगाकर 79527 पर आ गया है। जबकि, निफ्टी में 265 अंकों की गिरावट है। यह 24218 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। बीएसई पर 3767 स्टॉक्स ट्रेड कर रहे हैं, जिनमें 1932 बढ़त और 1652 नुकसान में हैं।
9:45 AM Share Market Live Updates 7 November: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 396 अंक टूटकर 79982 पर आ गया। जबकि, निफ्टी में 129 अंकों की गिरावट है और यह 24354 पर आ गया है। इस गिरावट भरे बाजार में अपोलो हॉस्पिटल की रफ्तार तेज हो गई है। आज यह 6.34 पर्सेंट की उड़ान भर रहा है। जबकि, हिन्डॉल्को 6.11 पर्सेंट लुढ़ककर निफ्टी टॉप लूजर्स की लिस्ट में टॉप पर है। अडानी पोर्ट्स में 3.11 पर्सेंट की गिरावट है।
9:15 AM Share Market Live Updates 7 November: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद घरेलू शेयर मार्केट आज यानी गुरुवार 7 नवंबर को बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 185 अंकों की बढ़त के साथ 80563 के लेवल पर खुला। जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने महज 5 अंकों की बढ़त के साथ 24489 के स्तर से आज के दिन के कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुलते ही लाल हो गए। सेंसेक्स 149 अंक टूटकर 80228 पर आ गया। जबकि, निफ्टी 54 अंक नीचे 24429 पर आ गया।
Share Market Live Updates 7 November: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की ऐतिहासिक जीत के बाद वॉल स्ट्रीट खूब झूमा। यहां डाऊ जोन्स, नैस्डैक कंपोजिट और एसएंडपी 500 में बंपर उछाल देखने को मिला। ऐसे में आज छठ के दिन गुरुवार को घरेलू शेयर मार्केट यानी दलाल स्ट्रीट पर इसका असर देखने को मिल सकता है। क्योंकि, निवेशकों का ध्यान अब आज घोषित होने वाले अमेरिकी फेडरल रिजर्व के मौद्रिक नीति निर्णय पर होगा। केंद्रीय बैंक द्वारा बेंचमार्क ब्याज दर में 25 आधार अंकों की कटौती की उम्मीद है।
इससे पहले बुधवार को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 2024 के अमेरिकी चुनाव में निर्णायक बढ़त लेने के बाद भारतीय स्टॉक मार्केट बेंचमार्क इंडेक्स प्रत्येक में 1% से अधिक उछल गए। सेंसेक्स 901.50 अंक या 1.13% बढ़कर 80,378.13 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 270.75 अंक या 1.12% बढ़कर 24,484.05 पर बंद हुआ।
एशियन मार्केट
हालांकि, ट्रंप के अमेरिकी चुनाव जीतने के बाद गुरुवार को एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हुआ। जापान का टॉपिक्स 0.61% बढ़ा, जबकि निक्केई 225 में 0.62% की गिरावट आई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.2% और कोस्डैक 0.78% गिर गया। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने कमजोर शुरुआत का संकेत दिया।
गिफ्ट निफ्टी
गिफ्ट निफ्टी 24,440 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 150 अंकों की गिरावट है। यह भारतीय शेयर बाजार सूचकांकों के लिए नकारात्मक शुरुआत का संकेत दे रहा था।
वॉल स्ट्रीट
रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप के 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद वॉल स्ट्रीट अमेरिकी शेयर बाजार सूचकांक बुधवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1,508.05 अंक या 3.57% बढ़कर 43,729.93 पर बंद हुआ। जबकि, एसएंडपी 500 146.28 अंक या 2.53% उछलकर 5,929.04 पर। नैस्डैक कंपोजिट में 544.29 अंक या 2.95% की उछाल दर्ज की गई। यह 18,983.47 पर बंद होने में कामयाब रहा।
अमेरिकी मार्केट में तेजी के इस तूफान में टेस्ला के शेयर की कीमत में 14.5% उछल गई, जबकि एनवीडिया के शेयरों में 4.07% और इंटेल के शेयर में 7.4% की उछाल आई। ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप के शेयरों में 6% की तेजी आई।