BSEB Bihar Board 12th Result 2025 date BSEB 12th Result kab aayega 12 lakh waiting latest update biharboardonline Bihar Board 12th Result 2025 :बिहार बोर्ड ने 12वीं के रिजल्ट का 12 लाख स्टूडेंट्स को इंतजार, कब मिलेगी अपडेट?, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़BSEB Bihar Board 12th Result 2025 date BSEB 12th Result kab aayega 12 lakh waiting latest update biharboardonline

Bihar Board 12th Result 2025 :बिहार बोर्ड ने 12वीं के रिजल्ट का 12 लाख स्टूडेंट्स को इंतजार, कब मिलेगी अपडेट?

  • Bihar Board 12th Result kab aayega: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा, इसको लेकर उम्मीदवार उत्सुक हैं। 12 लाख से अधिक उम्मीदवारों को नतीजों का इंतजार है। जानें बिहार बोर्ड रिजल्ट को लेकर अपडेट कब तक और कहां मिलती है।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानMon, 24 March 2025 09:32 AM
share Share
Follow Us on
Bihar Board 12th Result 2025 :बिहार बोर्ड ने 12वीं के रिजल्ट का 12 लाख स्टूडेंट्स को इंतजार, कब मिलेगी अपडेट?

Bihar Board 12th Result kab aayega: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने अभी तक बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजों की तारीख की घोषणा अभी तक नहीं की है। नतीजे जारी होने के बाद आप स्टूडेंट्स लाइव हिन्दुस्तान और बिहार बोर्ड क आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com दोनों पर नतीजे देख सकेंगे। नतीजों को 12 लाख से अधिक स्टूडेंट्स को बेसब्री से इंतजार है। आपको बता दें कि 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 1 से 15 फरवरी 2025 तक करवाया गया था। कुल 1292313 लाख छात्र-छात्राओं में से 6,41,847 लड़कियां और 6,50,466 लड़के थे। पिछले साल 23 मार्च 2024 को 12वीं के नतीजे जारी होने के कारण इस बार भी स्टूडेंट्स उम्मीद लगा रहे हैं कि जल्द से जल्द नतीजे होंगे। बोर्ड ने अभी तक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन कहा जा रहा है कि नतीजे इस वीक में किसी भी दिन जारी किए जा सकते हैं। आपको रिजल्ट चेक करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो, इसलिए बो्ड के रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान पर चेक करने की सुविधा दी जाती है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप अभी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और आपको रिजल्ट जारी होने पर लाइव हिन्दुस्तान रिजल्ट एसएमएस से भी भेजेगा, इसके अलावा आप लाइव भी यहां रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

यहां मिलेगा बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट का लिंक ( BSEB 12th Result )

कब मिलेगी अपडेट
आपको बता दें कि बिहार बोर्ड से जुड़ी अपडेट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, और आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए और विज्ञप्ति के जरिए मिलेगी। बोर्ड एक दिन पहले जानकारी देगा कि बिहार बोर्ड का रिजल्ट इस तारीख को इस समय जारी किया जाएगा। इसके बाद बोर्ड के कार्यालय पर प्रैस कांफ्रेंस में रिजल्ट की जानकारी दी जाएगी। बोर्ड रिजल्ट के अलावा टॉपर्स, फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिविजन वाले स्टूडेंट्स के नाम और सभी स्ट्रीम के टॉपर्स की जानकारी भी दी जाएगी।