CHSE Odisha 12th Result 2025: ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 orissaresults.nic.in पर जारी, यहां करें चेक
Odisha Class 12th Result 2025: ओडिशा बोर्ड की ओर से आज 21 मई 2025 को ओडिशा कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अपना ओडिशा बोर्ड रिजल्ट 2025 chseodisha.nic.in या orissaresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

CHSE Odisha 12th Result 2025, orissaresults.nic.in: काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE), ओडिशा की ओर से आज 21 मई 2025 को ओडिशा कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित छात्र अपना ओडिशा बोर्ड रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in या orissaresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकते हैं। इस वर्ष, ऑवरऑल पास प्रतिशत 82.77% रहा है।
CHSE Odisha 12th Result 2025 Direct Link
इस वर्ष ओडिशा बोर्ड 12वीं में साइंस स्ट्रीम का पास पर्सेंटेज 87.49% रहा है। वहीं, आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 80.15% रहा है। कॉमर्स स्ट्रीम स्टूडेंट्स का पास प्रतिशत 83.2% रहा है। तो वहीं, वोकेशनल का पास प्रतिशत 60.57% रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत 87.24% दर्ज किया गया है वहीं लड़कों का पास प्रतिशत लड़कियों से कम है। लड़कों का पास प्रतिशत 77.88% रहा है।
इस वर्ष ओडिशा पलस II परीक्षा में करीब 3.93 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं। इस वर्ष ओडिशा बोर्ड कक्षा 12वीं वार्षिक परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी 2025 से 27 मार्च 2025 तक किया गया था।
ओडिशा कक्षा 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट -
chseodisha.nic.in
orissaresults.nic.in
CHSE Odisha 12th Result 2025: ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-
1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in या orissaresults.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद होम पेज पर आपको 12वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें-
1. छात्र का नाम
2. छात्र की जन्मतिथि
3. माता-पिता का नाम
4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड
5. प्राप्त अंक
6. कुल अंक
7. पासिंग स्टेटस
8. स्कूल का नाम
9. छात्र का रोल नंबर
10. पासिंग डिविजन