JAC 11th Result 2025 expected soon at jacresults.com here how check result when release JAC 11th Result 2025: झारखंड बोर्ड 11वीं रिजल्ट 2025 का इंतजार, मार्कशीट ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़JAC 11th Result 2025 expected soon at jacresults.com here how check result when release

JAC 11th Result 2025: झारखंड बोर्ड 11वीं रिजल्ट 2025 का इंतजार, मार्कशीट ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Jharkhand Board 11th Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से जल्द ही कक्षा 11वीं वार्षिक परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित किया जा सकता है।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानTue, 3 June 2025 08:43 PM
share Share
Follow Us on
JAC 11th Result 2025: झारखंड बोर्ड 11वीं रिजल्ट 2025 का इंतजार, मार्कशीट ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

JAC 11th Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से जल्द ही कक्षा 11वीं वार्षिक परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित किया जा सकता है। झारखंड बोर्ड क्लास 11वीं परीक्षा 2025 में उपस्थित अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल बोर्ड रिजल्ट 2025 को आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जारी करेगा। रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करना होगा।

झारखंड बोर्ड कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षा 2025 का आयोजन 20 से 22 मई 2025 तक दो शिफ्टों में किया गया था। फर्स्ट शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुई थी जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर दो बजे से हुई थी। इस परीक्षा में करीब 3.50 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। कक्षा 11वीं में 5 विषयों की परीक्षा ओएमआर शीट पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को पांच में से चार विषयों में पास होना आवश्यक है। स्कूल लेवल पर भी 11वीं का आंतरिक मूल्यांकन हुआ है जिसके लिए 10 अंक निर्धारित है।

पिछले वर्ष जैक बोर्ड 11वीं कक्षा के नतीजे 18 मई 2025 को जारी किए गए थे। पिछले वर्ष झारखंड बोर्ड 11वीं में स्टूडेंट्स का पास प्रतिशत 98.48% दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें:झारखंड 12वीं साइंस, कॉमर्स रिजल्ट 2025 में किसने किया टॉप, देखें टॉपर्स लिस्ट
ये भी पढ़ें:झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 जारी, मोबाइल पर यूं करें फटाफट चेक
ये भी पढ़ें:झारखंड बोर्ड 12वीं में कम अंक या फेल होने पर न घबराएं, जानिए आगे के विकल्प

JAC 11th Result 2025: झारखंड बोर्ड 11वीं मार्कशीट 2025 कैसे डाउनलोड करें-

1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।

2. इसके बाद होम पेज पर आपको 11वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।

3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।

4. इसके बाद आपकी मार्कशीट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।

5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

झारखंड बोर्ड 11वीं रिजल्ट 2025 में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें-

1. छात्र का नाम

2. छात्र की जन्मतिथि

3. माता-पिता का नाम

4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड

5. प्राप्त अंक

6. कुल अंक

7. पासिंग स्टेटस

8. स्कूल का नाम

9. छात्र का रोल नंबर

10. पासिंग डिविजन

लेटेस्ट JAC 12th science, एजुकेशन न्यूज़ , JAC 12th commerce, अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|लेटेस्ट Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।