JAC Jharkhand Board 12th Result 2025 Roll Number Wise check on jacresults.com JAC Jharkhand Board 12th Result 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 जारी, यहां Roll Number से करें चेक, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़JAC Jharkhand Board 12th Result 2025 Roll Number Wise check on jacresults.com

JAC Jharkhand Board 12th Result 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 जारी, यहां Roll Number से करें चेक

JAC 12th Result 2025 OUT: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट ऑनलाइन देखने के लिए jacresults.com पर अपना रोल नंबर सब्मिट करने के बाद, छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानSat, 31 May 2025 11:58 AM
share Share
Follow Us on
JAC Jharkhand Board 12th Result 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 जारी, यहां Roll Number से करें चेक

JAC Jharkhand Board 12th Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से आज 31 मई 2025 को जैक झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित छात्र अपना झारखंड बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी।

JAC Jharkhand Board 12th Result 2025: जैक झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-

1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले जैक झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।

2. इसके बाद होम पेज पर आपको 12वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।

3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।

4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

ये भी पढ़ें:झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक
ये भी पढ़ें:झारखंड बोर्ड 12वीं में कम अंक या फेल होने पर न घबराएं, जानिए आगे के विकल्प
ये भी पढ़ें:झारखंड बोर्ड 12th साइंस, कॉमर्स रिजल्ट के बाद टॉप फील्ड्स में बनाएं शानदार करियर

जैक झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें-

1. छात्र का नाम

2. छात्र की जन्मतिथि

3. माता-पिता का नाम

4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड

5. प्राप्त अंक

6. कुल अंक

7. पासिंग स्टेटस

8. स्कूल का नाम

9. छात्र का रोल नंबर

10. पासिंग डिविजन

पिछले साल जैक बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसा रहा था?

पिछले साल जैक बोर्ड 12वीं का ओवरऑल रिजल्ट 85 48 फीसदी रहा रहा था। जबकि 2023 में यह 88.67 प्रतिशत परिणाम था। इसमें 3.19 फीसदी गिरावट दर्ज की गई थी। पिछले साल 12वीं साइंस में उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची की स्नेहा (491 अंक), कॉमर्स में इसी स्कूल की प्रतिभा साहा (474 अंक) और आर्ट्स में सरकारी प्लस टू हाई स्कूल कांके की जीनत परवीन (472 अंक) स्टेट टॉपर बनी थीं। इंटर साइंस 72.70 प्रतिशत, कॉमर्स में 90.60 प्रतिशत, आर्ट्स में 93.16 प्रतिशत और वोकेशनल में 89.22 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे थे।

लेटेस्ट JAC 12th Result, JAC 12th science, एजुकेशन न्यूज़ , JAC 12th commerce, अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|लेटेस्ट Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।