JEE advanced 2025: जेईई एडवांस्ड में फिजिक्स और गणित के सवालों ने लिया समय
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में दाखिले के लिए रविवार को जेईई एडवांस्ड की परीक्षा दो पालियों में हुई। इसके लिए पटना में 23 केंद्र बनाए गए थे। सुबह नौ से 12 और दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक दो शिफ्ट में परीक्षा हुई।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में दाखिले के लिए रविवार को जेईई एडवांस्ड की परीक्षा के लिए पटना में 23 केंद्र बनाए गए थे। जेईई एडवांस्ड 2025 का पेपर 18 मई 2025 को सम्पन्न हो गया है। परीक्षा दो सत्रों में तीन घंटे के लिए आयोजित की गई थी। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया गया था। परीक्षा में लगभग 90% से अधिक उपस्थिति रही। रिजल्ट दो जून को जारी होगा। इसके बाद पांच से एडमिशन होगा
सुबह के सत्र से परीक्षा देकर निकले छात्र छात्राओं ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार का पेपर थोड़ा कठिन था। गणित के सवाल ने उलझा दिया। इसे सुलझाने में समय लगा। केमिस्ट्री के कुछ प्रश्न ही सामान्य रहे। फिजिक्स कठिन था। निगेटिव मार्किंग के कारण कई प्रश्नों को छोड़ दिया।
एडवांस्ड में टॉप रैंक लाने वाले को आईआईटी में एडमिशन होगा। परीक्षा में काफी सख्ती बरती गयी। राज्य में 40 से अधिक सेंटर बनाए गए थे। पटना के साथ आरा, औरंगाबाद, भागलपुर, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, रोहतास में परीक्षा हुई। इन सेंटरों पर 15,476 स्टूडेंट्स को शामिल होना था। आईआईटी कानपुर ने परीक्षार्थियों को शेड्यूल से ढ़ाई घंटे पहले आने को था। केंद्रों पर सुबह से छात्र पहुंचने लगे थे।
जेईई एडवांस 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी। जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा में करीब 1.87 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए। पेपर 1 में स्टूडेंट्स से 180 प्रश्न पूछे गए थे। फिजिक्स केमिस्ट्री और मैथ्स के प्रश्न समान संख्या में शामिल थे।
जेईई एडवांस स्कोर से किस इंस्टीट्यूट में एडमिशन मिलेगा-
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT)
2. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) बैंगलोर
3. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISERs)
4. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी (IIST) तिरुवनंतपुरम
5. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम (IIPE)
6. राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी (RGIPT)