bihar nyaya mitra final merit list for 2436 posts out check here Bihar Nyaya Mitra Merit List 2025 : बिहार ग्राम कचहरी न्यायमित्र भर्ती की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी, यहां करें चेक, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़bihar nyaya mitra final merit list for 2436 posts out check here

Bihar Nyaya Mitra Merit List 2025 : बिहार ग्राम कचहरी न्यायमित्र भर्ती की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी, यहां करें चेक

बिहार ग्राम कचहरी न्यायमित्र के 2436 पदों के लिए नियोजन समिति द्वारा अनुमोदित अंतिम मेधा सूची शुक्रवार को जारी कर दी गई है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 16 May 2025 08:15 PM
share Share
Follow Us on
Bihar Nyaya Mitra Merit List 2025 : बिहार ग्राम कचहरी न्यायमित्र भर्ती की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी, यहां करें चेक

Bihar Nyaya Mitra Merit List 2025 : बिहार ग्राम कचहरी न्यायमित्र के 2436 पदों के लिए नियोजन समिति द्वारा अनुमोदित अंतिम मेधा सूची शुक्रवार को जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी पंचायती राज विभाग द्वारा विकसित ग्राम पंचायत के वेबसाइट gp.bihar.gov.in पर परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवारों को चयन लॉ ग्रेजुएशन डिग्री में प्राप्त अंकों के आधार पर किया गया है। मेरिट लिस्ट चेक व डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को अपने जिले, ब्लॉक और पंचायत की जानकारी की आवश्यकता होगी।

नियोजन समिति की तरफ से तैयार औपबंधिक मेधा सूची पहले ही जारी की जा चुकी थी। 19 मार्च से 2 अप्रैल 2025 तक आपत्ति/शिकायत दर्ज करने का अवसर प्रदान किया गया था। इस अवधि में अभ्यर्थियों की तरफ से दायर की गई आपत्तियों एवं शिकायतों की विधि-सम्मत जांच पूरी करने के बाद आज विभाग ने अंतिम मेधा सूची जारी कर दी है।

अब अभ्यर्थी ग्राम पंचायत की वेबसाइट पर जाकर अपने नाम की पुष्टि कर सकते हैं। ग्राम कचहरी न्यायमित्र की यह बहाली पंचायत स्तर पर न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। न्यायमित्रों की नियुक्ति से ग्राम स्तर पर त्वरित एवं सुलभ न्याय प्रणाली को बढ़ावा मिलेगा।

गौरतलब है कि बिहार पंचायती राज विभाग ने ग्राम कचहरी में न्याय मित्र पदों पर बंपर भर्ती निकाली थी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी 2025 से शुरू हुई थी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 तय की गई थी।

मेरिट लिस्ट ऐसे करें चेक-

  1. पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट gp.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट पर "जिलेवार न्याय मित्र ग्राम कचहरी की नियोजन समिति द्वारा अनुमोदित मेरिट लिस्ट" लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना जिला, ब्लॉक और पंचायत चुनें और सर्च बटन पर क्लिक करें।
  4. मेरिट लिस्ट आपके स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी।
  5. मेरिट लिस्ट को डाउनलोड करें।
  6. मेरिट लिस्ट में अपना नाम सर्च करें

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , राजस्थान बोर्ड रिजल्ट, HBSE 10th Result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|