JEE Main Result 2025 Live Updates , jeemain.nta.nic.in : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शुक्रवार देर रात जेईई मेन सेशन-2 का रिजल्ट जारी कर दिया। 24 अभ्यर्थियों ने पूरे 100 पर्सेंटाइल हासिल कर टॉप किया है। विद्यार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से अपना परिणाम व स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं। इससे पहले एनटीए ने शुक्रवार दोपहर को अपनी वेबसाइट पर फिर से नई फाइनल आंसर-की अपलोड कर दी थी। इसमें दो प्रश्नों को ड्रॉप किया गया है जिसके लिए अभ्यर्थियों को बोनस अंक दिए गए हैं। इसके अलावा अभ्यर्थियों की आपत्ति के बाद दो प्रश्नों के उत्तर भी बदले गए हैं। 100 पर्सेंटाइल पाने वाले 24 टॉपरों में 22 लड़के और 2 लड़कियां शामिल हैं। पश्चिम बंगाल की देवदत्ता माझी और आंध्र प्रदेश की साई मनोग्ना गुथीकोंडा ने पूरे 100 पर्सेंटाइल हासिल कर टॉपर लिस्ट में जगह बनाई है।
जेईई मेन रिजल्ट की कटऑफ के मुताबिक सामान्य श्रेणी के छात्रों को जेईई एडवांस्ड के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए 93.10 पर्सेंटाइल की आवश्यकता होगी। ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 80.38, ओबीसी के लिए 79.43 तय की गई है। एससी के लिए कटऑफ 61.15 और एसटी के लिए 47.90 है।
24 टॉपरों में 7 राजस्थान से, तेलंगाना से 3, महाराष्ट्र से 3, उत्तर प्रदेश से 3, पश्चिम बंगाल से 2, आंध्र प्रदेश 1, दिल्ली से 2, कर्नाटक से 1 और गुजरात से दो टॉपर हैं।
19 Apr 2025, 07:36:56 AM IST
JEE Main Result live : जेईई एडवांस के टॉप 1000 रैंकर को मुफ्त पढ़ाएगा आईआईटी धनबाद
जेईई एडवांस 2025 के टॉपर छात्र-छात्राओं को आईआईटी धनबाद में पढ़ाई करने पर शिक्षण शुल्क नहीं देना होगा। जेईई एडवांस के एक हजार सीआरएल (कॉमन रैंक लिस्ट) तक रैंक पानेवाले सभी छात्र-छात्राओं के पूर्ण शिक्षण शुल्क माफ (फुल ट्यूशन फीस वेवर) करने की घोषणा आईआईटी धनबाद ने की है। टॉपर छात्र-छात्राओं को आईआईटी धनबाद में नामांकन व आकर्षित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
वर्ष 2024 में 600 सीआरएल तक रैंक पानेवाले शीर्ष पांच छात्रों को पूरी फीस माफ करने की घोषणा की गई थी, लेकिन एक भी छात्र ने नामांकन नहीं लिया। इस बार इसे बढ़ाकर एक हजार रैंक तक के सभी छात्रों को यह लाभ देने का निर्णय लिया गया है। बताते चलें कि वर्ष 2022 में संस्थान का ओपनिंग रैंक/ बेस्ट रैंकर स्टूडेंट 1389, वर्ष 2023 में 1853 व वर्ष 2024 में यह 2167 पहुंच गया है। इस कारण आईआईटी प्रबंधन का फोकस है कि जेईई एडवांस के टॉप 1000 रैंक तक के छात्र-छात्राएं यहां नामांकन लें। आईआईटी को अब टॉपर छात्रों का इंतजार है।
19 Apr 2025, 07:35:27 AM IST
JEE Main Result live : आर्यन मिश्रा बने झारखंड टॉपर
इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के दूसरे संस्करण के परिणाम शुक्रवार देर रात 12 बजे घोषित कर दिए गए। परीक्षा में 24 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। वहीं, 99.99 पर्सेंटाइल हासिल कर आर्यन मिश्रा झारखंड टॉपर बने हैं। परीक्षा में सामान्य श्रेणी के 21 छात्रों को 100 एनटीए स्कोर मिला है। वहीं, ईडब्ल्यूएस में तेलंगाना के वी. अजय रेड्डी ओबीसी में दिल्ली के दक्ष और एससी में यूपी के श्रेयस लोहिया को टॉप स्कोर मिला है।
19 Apr 2025, 06:23:32 AM IST
JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन 2024 कटऑफ और जेईई मेन 2025 की तुलना
JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन 2024 कटऑफ और जेईई मेन 2025 की तुलना
यहां देखें जेईई मेन 2025 की कटऑफ
जेईई एडवांस्ड 2025 की पात्रता हासिल करने के लिए कट-ऑफ
यूआर-ऑल कैटेगरी - 100 से 93.1023262 पर्सेंटाइल, उम्मीदवार- 97,321
यूआर-पीडब्ल्यूबीडी - 93.0950208 से 0.0079349 पर्सेंटाइल, उम्मीदवार-3,950
ईडब्ल्यूएस-ऑल - 93.0950208 से 80.3830119 पर्सेंटाइल, उम्मीदवार- 25,009
ओबीसी-ऑल - 93.0950208 से 79.4313582 पर्सेंटाइल, उम्मीदवार- 67,614
एससी-ऑल - 93.0950208 से 61.1526933 पर्सेंटाइल, उम्मीदवार- 37,519
एसटी-ऑल - 93.0950208 से 47.9026465 पर्सेंटाइल, उम्मीदवार- 18,823
यहां देखें जेईई मेन 2024 की कटऑफ
यूआर-ऑल कैटेगरी - 100.0000000 – 93.2362181
यूआर-पीडब्ल्यूबीडी - 93.2041331 – 0.0018700
ईडब्ल्यूएस-ऑल - 93.2312696 – 81.3266412
ओबीसी-ऑल - 93.2312696 – 79.6757881
एससी-ऑल - 93.2312696 – 60.0923182
एसटी-ऑल - 93.2312696 – 46.6975840
19 Apr 2025, 06:06:30 AM IST
JEE Main Result 2025 Live : बिहार से एक भी स्टूडेंट टॉपर लिस्ट में नहीं
JEE Main Result 2025 Live : बिहार से एक भी स्टूडेंट 100 पर्सेंटाइल पाने वाले टॉपर लिस्ट में जगह नहीं बना पाया है। बिहार के छात्र अब्दुल्ला ने 99.9945499 पर्सेटाइल पाकर राज्य भर में टॉप किया है।
19 Apr 2025, 12:57:14 AM IST
JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन के स्टेट वाइज टॉपर, किस राज्य से किसने किया टॉप
JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन के स्टेट वाइज टॉपर, किस राज्य से किसने किया टॉप
क्रम,एप्लीकेशन नंबर, राज्य , नाम और एनटीए स्कोर
1 250310048742 अंडमान और निकोबार , मौसम दास 99.0622707
2 250310564942 आंध्र प्रदेश , साई मनोगना गुथिकोंडा 100
3 250310666429 अरुणाचल प्रदेश, प्रणय कुमार रॉय 99.3840245
4 250310016427 असम, प्रांजल कुमार सिंह 99.9837952
5 250310763965 बिहार, अब्दुल्ला 99.9945499
6 250310524809 चंडीगढ़ , अर्णव जिंदल 99.9991058
7 250310272791 छत्तीसगढ़, सुविज्ञा देवांगन 99.990837
8 250310451582 दादरा एवं नगर हवेली, अहरान रावल 99.9856921
9 250310561005 दमन और दीव, जयेश वासन 98.4181971
10 250310133572 दिल्ली, दक्ष 100
11 250310143408 दिल्ली, हर्ष झा 100
12 250310335084 गोवा, नविन्य देवानंद देसाई 99.9801306
13 250310391420 गुजरात, शिवेन विकास तोषनीवाल 100
14 250310090488 गुजरात, आदित प्रकाश भगाड़े 100
15 250310292034 हरियाणा, अमोघ बंसल 99.9992065
16 250310151645 हिमाचल प्रदेश, धैर्य शर्मा 99.9918249
17 250310543590 जम्मू और कश्मीर, तोयब आशिक अहंगर 99.9936579
18 250310386607 झारखंड, आर्यन मिश्रा 99.9990968
19 250310034720 कर्नाटक, कुशाग्र गुप्ता 100
20 250310128502 केरल, अक्षय बिजू बी एन 99.9960501
21 250310628173 लद्दाख, बशीर अहमद 96.1934877
22 250310288342 लक्षद्वीप, मोहम्मद सईद पी 87.5187263
23 250310429117 मध्य प्रदेश, माजिद मुजाहिद हुसैन 99.9992043
24 250310017038 महाराष्ट्र ,आयुष रवि चौधरी 100
25 250310296087 महाराष्ट्र , सानिध्य सर्राफ 100
26 250310299968 महाराष्ट्र, विशाद जैन 100
27 250310113058 मणिपुर , लोयंगनबा लीमापोकपाम 98.699989
28 250310617130 मेघालय, निष्ठा गौतम 99.5899678
29 250310098102 मिजोरम, इशांत वर्मा 99.7209462
30 250310392465 नागालैंड, समीर कुमार 95.6017969
31 250310246400 ओडिशा, नबनीत प्रियदर्शी 99.9896407
32 250310340859 भारत के बाहर , सब्यसाची चौधरी 99.8928681
33 250310309986 पुडुचेरी , जोतिराम एस 99.9056854
34 250310058717 पंजाब , पियुसा दास 99.9968364
35 250310569571 राजस्थान, ओम प्रकाश बेहरा 100
36 250310236696 राजस्थान, सक्षम जिंदल 100
37 250310312145 राजस्थान, अर्णव सिंह 100
38 250310150634 राजस्थान, राजित गुप्ता 100
39 250310002966 राजस्थान, मो. अनस 100
40 250310009213 राजस्थान, आयुष सिंघल 100
41 250310034153 राजस्थान, लक्ष्य शर्मा 100
42 250310183132 सिक्किम, रजत कुमार सिंह 99.3585197
43 250310788252 तमिलनाडु, प्रादीश गांधी एस 99.9991058
44 250310255592 तेलंगाना, वंगाला अजय रेड्डी 100
45 250310746461 तेलंगाना, बानी ब्रता माजी 100
46 250310070785 तेलंगाना, हर्ष ए गुप्ता 100
47 250310158664 त्रिपुरा, अर्घादीप देब 99.9807578
48 250310210195 उत्तर प्रदेश, श्रेयस लोहिया 100
49 250310469257 उत्तर प्रदेश, कुशाग्र बिंगहा 100
50 250310254844 उत्तर प्रदेश, सौरव 100
51 250310468132 उत्तराखंड, विवेक पांडे 99.9936507
52 250310016185 पश्चिम बंगाल, देवदत्ता माझी 100
53 250310013515 पश्चिम बंगाल , आर्चिसमन नंदी 100
19 Apr 2025, 12:46:17 AM IST
JEE Mains 2025 Topper List: जेईई मेन टॉपर जिन्होंने 100 पर्सेंटाइल पाए
JEE Mains 2025 Topper List: जेईई मेन टॉपर जिन्होंने 100 पर्सेंटाइल पाए
- राजस्थान के ओम प्रकाश बेहरा, सक्षम जिंदल, अर्णव सिंह, रजित गुप्ता, मो. अनस, आयुष सिंघल और लक्षय शर्मा ने टॉप स्कोर पाया है।
-- आंध्र प्रदेश की सांई मनोगना
- दिल्ली के दक्ष और हर्ष झा
- गुजरात के शिवेन विकास तोशनीवाल, आदित प्रकाश
- कर्नाटक के कुशागरा गुप्ता
- महाराष्ट्र के आयुष रवि चौधरी, सांध्यिय श्राफ, विषाद जैन
- तेलंगाना के वी. अजय रेड्डी, बनी ब्राता माझी, हर्ष ए गुप्ता,
- यूपी के श्रेयस लोहिया, कुशाग्र बेंग्या, सौरभ
- पश्चिम बंगाल से देवदत्ता माझी , ए. नंदी
19 Apr 2025, 12:43:56 AM IST
JEE Main Result Live : जेईई एडवांस्ड की जनरल की कटऑफ 93.10 पर्सेंटाइल
JEE Main Result Live : जेईई मेन रिजल्ट की कटऑफ के मुताबिक सामान्य श्रेणी के छात्रों को जेईई एडवांस्ड के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए 93.10 पर्सेंटाइल की आवश्यकता होगी। ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 80.38, ओबीसी के लिए 79.43 तय की गई है। एससी के लिए कटऑफ 61.15 और एसटी के लिए 47.90 है।
19 Apr 2025, 12:43:02 AM IST
JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन के 24 टॉपरों में 2 लड़कियां
JEE Main Result 2025 Live : 100 पर्सेंटाइल पाने वाले 24 टॉपरों में 22 लड़के और 2 लड़कियां शामिल हैं। पश्चिम बंगाल की देवदत्ता माझी और आंध्र प्रदेश की साई मनोगन गुथीकोंडा ने पूरे 100 पर्सेंटाइल हासिल कर टॉपर लिस्ट में जगह बनाई है।
19 Apr 2025, 12:42:39 AM IST
JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन रिजल्ट में राजस्थान के सर्वाधिक 7 टॉपर
JEE Main Result 2025 Live : 24 टॉपरों में 7 राजस्थान से, तेलंगाना से 3, महाराष्ट्र से 3, उत्तर प्रदेश से 3, पश्चिम बंगाल से 2, आंध्र प्रदेश 1, दिल्ली से 2, कर्नाटक से 1 और गुजरात से दो टॉपर हैं।
19 Apr 2025, 12:25:18 AM IST
JEE Main Cut Off : जेईई एडवांस्ड 2025 की पात्रता हासिल करने के लिए कट-ऑफ
JEE Main Cut Off : जेईई एडवांस्ड 2025 की पात्रता हासिल करने के लिए कट-ऑफ
यूआर-ऑल कैटेगरी - 100 से 93.1023262 पर्सेंटाइल, उम्मीदवार- 97,321
यूआर-पीडब्ल्यूबीडी - 93.0950208 से 0.0079349 पर्सेंटाइल, उम्मीदवार-3,950
ईडब्ल्यूएस-ऑल - 93.0950208 से 80.3830119 पर्सेंटाइल, उम्मीदवार- 25,009
ओबीसी-ऑल - 93.0950208 से 79.4313582 पर्सेंटाइल, उम्मीदवार- 67,614
एससी-ऑल - 93.0950208 से 61.1526933 पर्सेंटाइल, उम्मीदवार- 37,519
एसटी-ऑल - 93.0950208 से 47.9026465 पर्सेंटाइल, उम्मीदवार- 18,823
19 Apr 2025, 12:19:49 AM IST
JEE Main Topper List : जेईई मेन सेशन-2 में इन 24 स्टूडेंट्स ने किया टॉप, सभी के 100 पर्सेंटाइल
JEE Main Topper List : जेईई मेन सेशन-2 में इन 24 स्टूडेंट्स ने किया टॉप, सभी के 100 पर्सेंटाइल
क्रमांक रोल नंबर नाम
1 250310002966 मोहम्मद अनस राजस्थान
2 250310009213 आयुष सिंघल राजस्थान
3 250310013515 अर्चिस्मान नंदी पश्चिम बंगाल
4 250310016185 देवदत्ता माझी पश्चिम बंगाल
5 250310017038 आयुष रवि चौधरी महाराष्ट्र
6 250310034153 लक्ष्य शर्मा राजस्थान
7 250310034720 कुशाग्र गुप्ता कर्नाटक
8 250310070785 हर्ष ए गुप्ता तेलंगाना
9 250310090488 आदित प्रकाश भागाडे गुजरात
10 250310133572 दक्ष दिल्ली
11 250310143408 हर्ष झा दिल्ली
12 250310150634 रजित गुप्ता राजस्थान
13 250310210195 श्रेयस लोहिया उत्तर प्रदेश
14 250310236696 सक्षम जिंदल राजस्थान
15 250310254844 सौरव उत्तर प्रदेश
16 250310255592 वंगला अजय रेड्डी तेलंगाना
17 250310296087 सानिध्य श्राफ महाराष्ट्र
18 250310299968 विशाद जैन महाराष्ट्र
19 250310312145 अर्णव सिंह राजस्थान
20 250310391420 शिवेन विकास तोषनीवाल गुजरात
21 250310469257 कुशाग्र बिंगहा उत्तर प्रदेश
22 250310564942 साई मनोगना गुथिकोंडा आंध्र प्रदेश
23 250310569571 ओम प्रकाश बेहरा राजस्थान
24 250310746461 बानी ब्रता माजी तेलंगाना
19 Apr 2025, 12:16:55 AM IST
JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन 2025 का रिजल्ट जारी
JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 24 विद्यार्थियों ने पूरे 100 पर्सेंटाइल हासिल कर टॉप किया है।
18 Apr 2025, 10:07:05 PM IST
JEE Mains Result 2025 Live: कल आ सकता है रिजल्ट
JEE Mains Result 2025 Live: एनटीए जेईई मेन रिजल्ट कल जारी कर सकता है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा।
18 Apr 2025, 08:36:59 PM IST
JEE Mains Result 2025 Live: रिजल्ट जारी होने पर ऐसे करें चेक
JEE Mains Result 2025 Live : रिजल्ट जारी होने पर उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स से रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
1-आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
2-सेशन 2 स्कोरकार्ड लिंक ओपन करें।
3- अपना लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें
4- रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें।
18 Apr 2025, 07:28:33 PM IST
JEE Mains Result 2025 Live: एनटीए ने रिजल्ट को लेकर क्या कहा?
JEE Mains Result 2025 Live : एनटीए के अनुसार, जेईई मेन रिजल्ट 19 अप्रैल तक जारी कर दिया जाएगा।
18 Apr 2025, 06:30:12 PM IST
JEE Mains Result 2025 Live: रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट
JEE Mains Result 2025 Live: जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा।
18 Apr 2025, 05:30:20 PM IST
JEE Mains Result 2025 Live: जेईई मेन में ड्रॉप क्वेश्चन के लिए बोनस मार्क्स का नियम
JEE Mains Result 2025 Live: गलत प्रश्नों को पेपर से हटा दिया जाता है। सभी स्टूडेंट्स को उस सवाल के पूरे नंबर मिलते हैं, चाहे उन्होंने उसे अटेम्प्ट किया हो या नहीं।
18 Apr 2025, 04:43:04 PM IST
JEE Main Result 2025 Live : अब जेईई मेन रिजल्ट का इंतजार
JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन रिजल्ट अब कल तक जारी कर दिया जाएगा। ऑल इंडिया रैंक भी आएगी। फाइनल आंसर-की जारी हो चुकी है।
18 Apr 2025, 03:20:23 PM IST
JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन फाइनल आंसर-की जारी, 2 प्रश्न ड्रॉप
JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन सेशन-2 की फाइनल आंसर-की jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दी गई है। एनटीए ने फिजिक्स के दो प्रश्न ड्रॉप किए हैं।
18 Apr 2025, 03:01:58 PM IST
JEE Main Result 2025 Live: जेईई मेन रिजल्ट संरक्षित रखने के नियमों में बदलाव
JEE Main Result 2025 Live: एनटीए ने कहा कि जेईई मेन 2025 परिणाम का रिकॉर्ड परिणाम घोषित होने की तारीख से 90 दिनों तक संरक्षित रखा जाएगा।
18 Apr 2025, 02:46:22 PM IST
JEE Main Result 2025 Live: जेईई मेन फाइनल आंसर-की से ही बनेगा रिजल्ट
JEE Main Result 2025 Live: जेईई मेन फाइनल आंसर जारी होने वाली है। इस आंसर की के आधार पर ही विद्यार्थियों की ऑल इंडिया रैंक एवं एडवांस्ड एग्जाम देने की पात्रता घोषित होगी।
18 Apr 2025, 02:04:56 PM IST
JEE Main Result 2025 Live : जारी होने वाली जेईई मेन सेशन 2 फाइनल आंसर-की
JEE Main Result 2025 Live : एनटीए जेईई मेन सेशन 2 की फाइनल आंसर-की जारी होने वाली है। देखना होगा कि कितने प्रश्न ड्रॉप होते हैं और बोनस मार्क्स मिलते हैं।
18 Apr 2025, 02:03:51 PM IST
JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन बीआर्क बी प्लानिंग पेपर-2 का टाई ब्रेकिंग नियम क्या है
JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन बीआर्क बी प्लानिंग पेपर-2 का टाई ब्रेकिंग नियम क्या है-
बीआर्क बी प्लानिंग पेपर
1. गणित में एनटीए स्कोर देखा जाएगा, उसके बाद
2. एप्टीट्यूड टेस्ट में एनटीए स्कोर देखा जाएगा, उसके बाद
3. ड्राइंग टेस्ट में एनटीए स्कोर, उसके बाद
4. सभी विषयों में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या के कम अनुपात वाले उम्मीदवार, उसके बाद
गणित (भाग-1) में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या के कम अनुपात वाले उम्मीदवार, उसके बाद
एप्टीट्यूड टेस्ट (भाग-2) में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या के कम अनुपात वाले उम्मीदवार, उसके बाद
प्लानिंग बेस्ड प्रश्न (भाग-3) में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या का कम अनुपात वाला उम्मीदवार।
18 Apr 2025, 01:34:59 PM IST
JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन के बाद IIT में दाखिला कैसे होगा
JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन परीक्षाएं खत्म होने के बाद दोनों सत्रों के बेस्ट एनटीए स्कोर के आधार पर स्टूडेंट्स की रैंक जारी की जाएगी। जेईई मेन परिणाम में पहले 2,50,000 रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस टेस्ट के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। जेईई एडवांस के जरिए आईआईटी में दाखिला मिलता है। आईआईटी एंट्रेंस जेईई एडवांस्ड भी वही दे सकेगा जिसके 12वीं में कम से कम 75 फीसदी मार्क्स होंगे। या फिर संबंधित बोर्ड एग्जाम में टॉप 20 परसेंटाइल उम्मीदवारों में से एक होंगे।
18 Apr 2025, 12:43:30 PM IST
JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन बीटेक-बीई पेपर-1 का टाई ब्रेकिंग नियम क्या है-
JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन बीटेक-बीई पेपर-1 का टाई ब्रेकिंग नियम क्या है-
बीटेक-बीई पेपर-1
1. जिन दो छात्रों का एनटीए स्कोर समान रहेगा तो टाई होने पर आल इंडिया रैंक देने के लिए उनका सब्जेक्ट वाइज एनटीए स्कोर देखा जाएगा। अब पहले की तरह टाई ब्रेक सुलझाने के लिए छात्रों की आयु और आवेदन संख्या को नहीं देखा जाएगा। बराबर मार्क्स आने पर रैंक तय करने के लिए सबसे पहले गणित का एनटीए स्कोर देखा जाएगा।
2. इसके बाद फिजिक्स का एनटीए स्कोर देखा जाएगा।
3. इसके बाद भी टाई होने पर केमिस्ट्री का एनटीए स्कोर देखा जाएगा।
4. इनमें भी टाई होने पर गणित के कम ऋणात्मक (नेगेटिव) स्कोर, उसके बाद फिजिक्स के कम ऋणात्मक स्कोर उसके बाद केमिस्ट्री के कम ऋणात्मक स्कोर को लिया जाएगा ।
5. यदि उपरोक्त सभी पैरामीटर में भी टाई लगता है तो उन छात्रों को समान ऑल इंडिया रैंक एवं कैटेगिरी रैंक दे दी जाएगी। ऐसे में कई छात्र ऐसे होंगे जिनका 300 में से 300 स्कोर आया, तो इन सभी की एआईआर-1 दे दी जाएगी, जो पूर्व में वर्ष 2021 में भी हो चुका है। गत वर्ष तक उपरोक्त पैरामीटर में टाई होने पर जिसकी उम्र ज्यादा होती थी उसे एआईआर में प्राथमिकता दी जाती थी। आयु में भी टाई होने पर जेईई-मेन के एप्लीकेशन नंबर को लिया जाता था।
18 Apr 2025, 11:17:06 AM IST
JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन रिजल्ट कल तक, फाइनल आंसर-की आज दोपहर
JEE Main Result 2025 Live :एनटीए ने कहा है कि जेईई मेन 2025 सत्र-II की अंतिम उत्तर कुंजी आज 18 अप्रैल को दोपहर 2 बजे तक जेईई मेन वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी। जेईई मेन 2025 का परिणाम 19 अप्रैल तक घोषित किया जाएगा।
18 Apr 2025, 11:02:53 AM IST
JEE Main Result 2025 Live: जेईई मेन 2025 सेशन-1 में 14 स्टूडेंट्स ने किया था टॉप
JEE Main Result 2025 Live:जेईई मेन 2025 सेशन-1 में 14 स्टूडेंट्स ने किया था टॉप, सभी को मिले 100 परसेंटाइल, देखें लिस्ट
- आयुष सिंघल-राजस्थान
- कुशाग्र गुप्ता-कर्नाटक
-दक्ष - दिल्ली (एनसीटी)
-हर्ष झा- दिल्ली (एनसीटी)
-रजित गुप्ता- राजस्थान
-श्रेयस लोहिया-उत्तर प्रदेश
-सक्षम जिंदल-राजस्थान
-सौरव - उत्तर प्रदेश
-विशाद जैन - महाराष्ट्र
-अर्णव सिंह-राजस्थान
-शिवेन विकास तोषनीवाल-गुजरात
-साई मनोग्ना गुथिकोंडा - आंध्र प्रदेश
-एस.एम. प्रकाश बेहरा - राजस्थान
-बानी ब्रता माजी-तेलंगाना
18 Apr 2025, 11:02:36 AM IST
JEE Mains Result 2025 live: जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट में 14 टॉपरों में से 12 जनरल कैटेगरी के थे
JEE Mains Result 2025 live: एनटीए जेईई मेन 2025 सेशन 1 रिजल्ट में 14 में से 12 अभ्यर्थी सामान्य वर्ग से थे, जिन्होंने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया था। इसमें एक महिला अभ्यर्थी का नाम भी शामिल था।
18 Apr 2025, 10:05:38 AM IST
JEE Mains Result 2025 Live: जेईई मेन स्कोर पर्सेंटाइल में आएगा
JEE Mains Result 2025 Live: अभ्यर्थियों का जेईई मेन स्कोर पर्सेटाइल में आएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को पर्सेंटाइल का मतलब पता होना चाहिए। पर्सेंटाइल दरअसल प्रतिशत से अलग होता है। अगर किसी के जेईई मेन में 90 पर्सेंटाइल आते हैं तो इसका मतलब है कि उम्मीदवार ने 90 फीसदी परीक्षार्थियों से बेहतर स्कोर किया है।
18 Apr 2025, 09:46:10 AM IST
JEE Main Result 2025 Live: आज खत्म हो सकता है जेईई मेन रिजल्ट का इंतजार
JEE Main Result 2025 Live: एनटीए जेईई मेन रिजल्ट का इंतजार आज खत्म हो सकता है। एनटीए की ओर से इंफोर्मेशन बुलेटिन में जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट की संभावित तिथि 17 अप्रैल 2025 बताई गई थी। हालांकि इसमें देरी हुई है। आज शाम तक संशोधित फाइनल आंसर-की और फिर रिजल्ट जारी हो सकता है।
18 Apr 2025, 09:16:56 AM IST
JEE Main Result 2025 Live: गुरुवार को जेईई मेन छात्र रहे परेशान
JEE Main Result 2025 Live: एनटीए ने गुरुवार शाम अपनी वेबसाइट पर जारी की गई जेईई मेन की फाइनल आंसर हटा तो दी, जिसके बाद छात्र देर रात तक परेशान रहे। छात्र रिवाइज्ड फाइनल आंसर-की और अपने रिजल्ट का इंतजार करते रहे।
18 Apr 2025, 08:33:54 AM IST
JEE Main 2025 Result Live: एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस बार जेईई मेन कटऑफ हाई रहने के आसार
JEE Main 2025 Result Live: अधिक स्टूडेंट्स होने के चलते इस बार जेईई मेन कटऑफ हाई रहने के आसार है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक सामान्य श्रेणी का कटऑफ 93 से 95 प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद है, जो लगभग 300 में से 85-90 अंकों के बराबर है। ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए कटऑफ थोड़ा कम, लगभग 91 से 93 प्रतिशत होने की संभावना है, जिसमें स्कोर 80-85 अंकों के आसपास होगा। एससी उम्मीदवारों के लिए, कटऑफ प्रतिशत 82 से 86 और एसटी उम्मीदवारों के लिए लगभग 73 से 80 प्रतिशत होने की संभावना है। इसका मतलब है कि इन श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को 50 से 65 अंकों के बीच लाने होंगे।
18 Apr 2025, 08:33:22 AM IST
JEE Main Result 2025 Live: जेईई मेन रिजल्ट से पहले आएगी फाइनल आंसर-की
JEE Main Result 2025 Live: प्राप्त आपत्तियों पर विचार करने के बाद एक्स्पर्ट्स की मदद से जेईई मेन सेशन टू की फाइनल आंसर-की तैयार होगी। फाइनल आंसर-की के आधार पर ही रिजल्ट बनेगा। फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद रिजल्ट आएगा।
18 Apr 2025, 08:30:37 AM IST
JEE Main Result 2025 Live: jeemain.nta.nic.in पर कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
JEE Main Result 2025 Live: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर JEE Main 2025 Result या View Scorecard लिंक पर क्लिक करें।
अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि, और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
डिटेल्स सबमिट करें और स्क्रीन पर अपना रिजल्ट देखें।
रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
18 Apr 2025, 08:25:01 AM IST
JEE Main Result 2025 Live : ढाई घंटे में ही हटाई जेईई मेन फाइनल आंसर-की
JEE Main Result 2025 Live : एनटीए ने जेईई मेन रिजल्ट जारी करने की ओर गुरुवार को जो कदम बढ़ाया था, उसे वापस पीछे खींच लिया। गुरुवार शाम करीब छह बजे जेईई मेन सेशन-2 की फाइनल आंसर-की भी जारी की लेकिन उसे ढाई घंटे बाद ही वेबसाइट से हटा लिया। जो फाइनल आंसर-की जारी की गई थी, उसमें फिजिक्स के दो प्रश्नों को ड्रॉप किया गया था, जबकि विशेषज्ञों ने 9 प्रश्नों पर आपत्ति जताई थी।