JEE Main Result 2025 OUT 24 students scored 100 percentile check toppers list cutoff here JEE Main Result 2025 OUT: जेईई मेन 2025 रिजल्ट में 24 छात्रों को मिला 100 पर्सेंटाइल, देखें टॉपर्स लिस्ट, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़JEE Main Result 2025 OUT 24 students scored 100 percentile check toppers list cutoff here

JEE Main Result 2025 OUT: जेईई मेन 2025 रिजल्ट में 24 छात्रों को मिला 100 पर्सेंटाइल, देखें टॉपर्स लिस्ट

  • JEE Main Result 2025 Session 2: जेईई मेन 2025 सेशन 2 परीक्षा के लिए कुल 10,61,840 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से 9,92,350 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए थे। 24 छात्रों को जेईई मेन रिजल्ट 2025 में 100 पर्सेंटाइल स्कोर मिला है।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानSat, 19 April 2025 12:44 AM
share Share
Follow Us on
JEE Main Result 2025 OUT: जेईई मेन 2025 रिजल्ट में 24 छात्रों को मिला 100 पर्सेंटाइल, देखें टॉपर्स लिस्ट

JEE Mains Result 2025, Direct Link: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 18 अप्रैल 2025 को जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट 2025 की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।

जेईई मेन 2025 सेशन 2 परीक्षा के लिए कुल 10,61,840 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से 9,92,350 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए थे। 24 छात्रों को जेईई मेन रिजल्ट 2025 में 100 पर्सेंटाइल स्कोर मिला है।

टॉपर्स लिस्ट-

1. एमडी अनस (राजस्थान)

2. आयुष सिंघल (राजस्थान)

3. आर्किसमैन नैंदी (पश्चिम बंगाल)

4. देवदत्त माझी (पश्चिम बंगाल)

5. आयुष रवि चौधरी (महाराष्ट्र)

6. लक्ष्य शर्मा (राजस्थान)

7. कुशाग्र गुप्ता (कर्नाटक)

8. हर्ष ए गुप्ता (तेलंगाना)

9. आदित प्रकाश भागाड़े (गुजरात)

10. दक्ष (दिल्ली)

11. हर्ष झा (दिल्ली)

12. रजित गुप्ता (राजस्थान)

13. श्रेयस लोहिया (उत्तर प्रदेश)

14. सक्षम जिंदल (राजस्थान)

15. सौरव (उत्तर प्रदेश)

16. वंगला अजय रेड्डी (तेलंगाना)

17. सानिध्य सराफ (महाराष्ट्र)

18. विषद जैन (महाराष्ट्र)

19. अरनव सिंह (राजस्थान)

20. शिवेन विकास तोष्नीवाल (गुजरात)

21. कुशाग्र बैंगाहा (उत्तर प्रदेश)

22. साई मनोगना गुथिकोंडा (आंध्र प्रदेश)

23. ओम प्रकाश बेहेरा (राजस्थान)

24. बानी ब्रता माजी (तेलंगाना)

जेईई एडवांस्ड 2025 की पात्रता हासिल करने के लिए कट-ऑफ

ये भी पढ़ें:जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट jeemain.nta.nic.in पर जारी, Direct Link
ये भी पढ़ें:Live : जेईई मेन रिजल्ट जारी, 24 अभ्यर्थियों के 100 पर्सेंटाइल, देखें कटऑफ

JEE Main Cut Off : जेईई एडवांस्ड 2025 की पात्रता हासिल करने के लिए कट-ऑफ

यूआर-ऑल कैटेगरी - 100 से 93.1023262 पर्सेंटाइल, उम्मीदवार- 97,321

यूआर-पीडब्ल्यूबीडी - 93.0950208 से 0.0079349 पर्सेंटाइल, उम्मीदवार-3,950

ईडब्ल्यूएस-ऑल - 93.0950208 से 80.3830119 पर्सेंटाइल, उम्मीदवार- 25,009

ओबीसी-ऑल - 93.0950208 से 79.4313582 पर्सेंटाइल, उम्मीदवार- 67,614

एससी-ऑल - 93.0950208 से 61.1526933 पर्सेंटाइल, उम्मीदवार- 37,519

एसटी-ऑल - 93.0950208 से 47.9026465 पर्सेंटाइल, उम्मीदवार- 18,823

जेईई मेन्स 2025 सेशन 2 परीक्षा का आयोजन 2,3,4,7,8 और 9 अप्रैल 2025 को किया गया था। परीक्षा का आयो उन दो शिफ्ट में किया गया था। पहली शिफ्ट का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक था और दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक था।