JEE Main Result 2025 Out: जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट jeemain.nta.nic.in पर जारी, Direct Link
- JEE Main 2025 session 2 result: जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट 2025 18 अप्रैल 2025 को जारी किया गया। उम्मीदवार रिजल्ट को jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Main Result 2025 Session 2: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 18 अप्रैल 2025 को जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट 2025 की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा। 24 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल मार्क्स लाकर टॉप किया है।
जेईई मेन सेशन 2 फाइनल आंसर की 18 अप्रैल को जारी की गई थी। जेईई मेन सेशन 2 के लिए 11 अप्रैल 2025 को प्रोविजनल आंसर की को जारी किया गया था। छात्रों के लिए 13 अप्रैल 2025 तक ऑब्जेक्शन विंडो को ओपन किया गया था। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट के एक पैनल द्वारा चेक कराया गया था। विषय एक्सपर्ट की राय के अनुसार ही फाइनल आंसर की को तैयार किया गया है और उसी के आधार पर रिजल्ट को तैयार किया गया है।
जेईई मेन्स 2025 सेशन 2 परीक्षा का आयोजन 2,3,4,7,8 और 9 अप्रैल 2025 को किया गया था। परीक्षा का आयो उन दो शिफ्ट में किया गया था। पहली शिफ्ट का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक था और दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक था।
JEE Main Result 2025: जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट 2025 कैंडिडेट कैसे चेक करें-
1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद कैंडिडेट को होम पेज पर जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।
4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
5. अब आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लीजिए।
6. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट लेना न भूलें।