Maharashtra Board HSC Result 2025 released at mahahsscboard.in know pass percentage direct download link Maharashtra Board HSC Result 2025: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 mahahsscboard.in पर जारी, Direct Link, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़Maharashtra Board HSC Result 2025 released at mahahsscboard.in know pass percentage direct download link

Maharashtra Board HSC Result 2025: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 mahahsscboard.in पर जारी, Direct Link

Maharashtra Board HSC Result 2025: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर एजुकेशन (MSBSHS) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी अपना महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट mahresult.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानMon, 5 May 2025 01:02 PM
share Share
Follow Us on
Maharashtra Board HSC Result 2025: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 mahahsscboard.in पर जारी, Direct Link

HSC result 2025 Maharashtra Board: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर एजुकेशन (MSBSHS) की ओर से आज 5 मई 2025 को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी अपना महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को सीट नंबर की जरूरत पड़ेगी।

Maharashtra Board HSC Result 2025 Direct Link

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025-

पंजीकृत छात्रों की संख्या: 1427085

परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या: 1417969

उत्तीर्ण छात्रों की संख्या: 1302873

ओवरऑल पास प्रतिशत 2025: 91.88 प्रतिशत

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट का स्ट्रीम वाइज रिजल्ट 2025-

साइंस: 97.35 फीसदी

आर्ट्स: 80.53 फीसदी

कॉमर्स: 92.68 फीसदी

वोकेश्नल : 83.3 फीसदी

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट में कोंकण रीजन अव्वल रहा है। यहां 96.74 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। 9 डिवीजनों में सबसे कम पास प्रतिशत लातूर का 89.46 फीसदी रहा।

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट लिस्ट

– mahahsscboard.org

– mahahsscboard.in

– hscresult.mkcl.org

results.digilocker.gov.in

Maharashtra HSC Result 2025: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-

1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।

2. इसके बाद होम पेज पर आपको HSC Examination February 2025 Result लिंक दिखेगा।

3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना सीट नंबर यहां सब्मिट करें।

4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी से 11 मार्च 2025 तक किया गया था। जो स्टूडेंट्स अपने मार्क्स को लेकर असंतुष्ट होंगे, वे 6 मई से 20 मई के बीच रीचेकिंग, मार्क्स वेरिफिकेशन, आंसर-शीट की फोटोकॉपी, रीइवेल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकेंगे। वे खुद से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या अपने स्कूल के जरिए एप्लाई कर सकेंगे।

लेटेस्ट JAC 12th science, एजुकेशन न्यूज़ , JAC 12th commerce, अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|लेटेस्ट Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।