NEET UG Result 2025: नीट यूजी 2025 रिजल्ट का इंतजार, neet.nta.nic.in पर कर सकेंगे चेक
NTA NEET UG Result 2025: एनटीए की ओर से जल्दी ही नीट यूजी 2025 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी अपना नीट यूजी रिजल्ट 2025 को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

NEET UG Result 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जल्दी ही नीट यूजी 2025 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है। अभ्यर्थी अपना नीट यूजी रिजल्ट 2025 को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना पड़ेगा।
नीट यूजी 2025 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 3 जून 2025 को जारी की गई थी। इसके बाद उम्मीदवारों को 5 जून तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था। करीब द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट द्वारा चेक कराया जाएगा। इसके बाद उनकी राय के आधार पर फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी। फाइनल आंसर की के आधार पर ही रिजल्ट तैयार होगा।
नीट 2025 परीक्षा का आयोजन 4 मई 2025 को पूरे देश भर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सिंगल शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया था। नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय दिया गया था। उम्मीदवारों से परीक्षा में तीन सेक्शन फिजिक्स केमिस्ट्री और बायोलॉजी से प्रश्न पूछे गए थे। फिजिक्स और केमिस्ट्री सेक्शन से 45-45 प्रश्न पूछे आए जबकि बायोलॉजी सेक्शन से 90 प्रश्न पूछे आए थे। उम्मीदवारों से कुल 180 अनिवार्य प्रश्न परीक्षा में पूछे गए थे, जिनका कुल अंक 720 है। नीट 2025 एग्जाम स्टूडेंट्स को किसी प्रश्न का सही उत्तर देने के लिए 4 अंक दिए जाएंगे और किसी प्रश्न का गलत उत्तर देने पर एक चौथाई अंक यानी की 1 अंक नेगेटिव मार्किंग के रूप में काट लिया जाएगा।
NEET UG Result 2025: नीट यूजी 2025 रिजल्ट कैसे चेक कर सकेंगे-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर NEET-UG 2025 रिजल्ट पर क्लिक करना होगा।
3.अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा। अब लॉग इन करने के लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि (पासवर्ड) डालना होगा।
4. अब आप के सामने आपका NEET UG Result 2025 रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
5. आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लीजिए।
6. भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।