PSEB 5th Result 2025: पंजाब बोर्ड पांचवीं क्लास रिजल्ट 2025 का इंतजार, यहां कर सकेंगे चेक
- Punjab Board Class 5 Result 2025: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSBE) जल्द ही कक्षा 5वीं का बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी कर सकता है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

PSEB Punjab Board Class 5th, 8th Result 2025: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSBE) जल्द ही कक्षा 5वीं और 8वीं का बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी कर सकता है। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे उन्हें अब रिजल्ट का इंतजार है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा।
पंजाब बोर्ड की ओर से कक्षा 5वीं की वार्षिक परीक्षा का आयोजन 7 मार्च 2025 से लेकर 13 मार्च 2025 तक किया गया था। पिछले वर्ष, पंजाब बोर्ड ने कक्षा 5वीं का रिजल्ट 1 अप्रैल 2024 को जारी किया था। छात्रों को स्कोरकार्ड 2 अप्रैल को जारी किया गया था। 2023 में कक्षा 5वीं का रिजल्ट 6 अप्रैल 2023 को जारी किया था। छात्रों को स्कोरकार्ड 7 अप्रैल को जारी किया गया था।
पिछले साल कक्षा 5वीं की परीक्षा में 99.84% छात्र पास हुए थे। पिछले वर्ष कुल 144653 लड़कियां परीक्षा में शामिल हुईं थीं, जिनमें से 144454 लड़कियां पास हुईं थीं। कुल 161767 लड़के परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से 161465 लड़कों ने सफलता हासिल की थी। 2024 में लड़कियों का पास प्रतिशत 99.86% और लड़कों का पास प्रतिशत 99.81% था और ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत 100% था।
पंजाब बोर्ड कक्षा आठवीं का रिजल्ट 4 अप्रैल 2025 को जारी कर दिया गया है।
Punjab Board 5th Result 2025: पंजाब बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक कर सकेंगे -
1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाना होगा।
2. इसके होम पेज पर आपको 5वीं एग्जाम रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको अपना रोल नंबर डालकर लॉग इन करना होगा।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
पंजाब बोर्ड रिजल्ट 2025 में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें-
1. छात्र का नाम
2. छात्र की जन्मतिथि
3. माता-पिता का नाम
4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड
5. प्राप्त अंक
6. कुल अंक
7. पासिंग स्टेटस
8. स्कूल का नाम
9. छात्र का रोल नंबर
10. पासिंग डिविजन
ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।