PSEB Punjab board Class 5, 8 Result 2025 expected at pseb.ac.in how to check result when out PSEB Class 5, 8 Result 2025: पंजाब बोर्ड पांचवीं और आठवीं क्लास रिजल्ट 2025 का इंतजार, इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़PSEB Punjab board Class 5, 8 Result 2025 expected at pseb.ac.in how to check result when out

PSEB Class 5, 8 Result 2025: पंजाब बोर्ड पांचवीं और आठवीं क्लास रिजल्ट 2025 का इंतजार, इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

  • Punjab Board Class 5, 8 Result 2025: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSBE) जल्द ही कक्षा 5वीं और 8वीं का बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी कर सकता है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानTue, 1 April 2025 04:34 PM
share Share
Follow Us on
PSEB Class 5, 8 Result 2025: पंजाब बोर्ड पांचवीं और आठवीं क्लास रिजल्ट 2025 का इंतजार, इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

PSEB Punjab Board Class 5th, 8th Result 2025: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSBE) जल्द ही कक्षा 5वीं और 8वीं का बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी कर सकता है। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे उन्हें अब रिजल्ट का इंतजार है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा।

पंजाब बोर्ड की ओर से कक्षा 5वीं की वार्षिक परीक्षा का आयोजन 7 मार्च 2025 से लेकर 13 मार्च 2025 तक किया गया था। इसके अलावा, कक्षा 8वीं की वार्षिक परीक्षा का आयोजन 19 फरवरी 2025 से लेकर 7 मार्च 2025 तक किया गया था।

पिछले वर्ष, पंजाब बोर्ड ने कक्षा 5वीं का रिजल्ट 1 अप्रैल 2024 को जारी किया था। छात्रों को स्कोरकार्ड 2 अप्रैल को जारी किया गया था। 2023 में कक्षा 5वीं का रिजल्ट 6 अप्रैल 2023 को जारी किया था। छात्रों को स्कोरकार्ड 7 अप्रैल को जारी किया गया था।

Punjab Board 5th, 8th Result 2025: पंजाब बोर्ड 5वीं-8वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक कर सकेंगे -

1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाना होगा।

2. इसके होम पेज पर आपको 5वीं/8वीं एग्जाम रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको अपना रोल नंबर डालकर लॉग इन करना होगा।

4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

ये भी पढ़ें:यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट का इंतजार, इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

पंजाब बोर्ड रिजल्ट 2025 में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें-

1. छात्र का नाम

2. छात्र की जन्मतिथि

3. माता-पिता का नाम

4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड

5. प्राप्त अंक

6. कुल अंक

7. पासिंग स्टेटस

8. स्कूल का नाम

9. छात्र का रोल नंबर

10. पासिंग डिविजन

ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।