RBSE 5th, 8th Result : राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट rajshaladarpan.nic.in पर होगा जारी, यहां मिलेगा लिंक
RBSE Rajasthan Board Class 5th, 8th Result 2025 : राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट बहुत जल्द घोषित होने वाला है। कक्षा 5वीं और 8वीं के स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट rajshaladarpan.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

RBSE Rajasthan Board Class 5th, 8th Result 2025 : राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट बहुत जल्द घोषित होने वाला है। कक्षा 5वीं और 8वीं के स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट rajshaladarpan.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। शाला दर्पण पोर्टल पर ही रिजल्ट चेक करने के लिंक एक्टिव होगा। शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय, बीकानेर ने 8वीं का रिजल्ट काफी हद तक तैयार कर लिया है। पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय, बीकानेर हर साल 8वीं कक्षा की परीक्षा बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर कराता है। राजस्थान बोर्ड 8वीं के विद्यार्थियों को मार्क्स की बजाय ग्रेड (RBSE 8th Result 2024) दिए जाते हैं। डी ग्रेड तक छात्र पास माने जाएंगे, वहीं ई1 और ई2 आने पर बच्चा फेल माना जाएगा। अगर एक या दो विषय में ई ग्रेड आती है तो सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी। राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा में इस बार भी विद्यार्थियों को फेल करने का प्रावधान है। 8वीं कक्षा की परीक्षा (Rajasthan Board 8th result) में खराब प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को 9वीं कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा। वहीं राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट का काम भी तेजी से पूरी किया जा रहा है।
राजस्थान 8वीं बोर्ड परीक्षा 20 मार्च से 2 अप्रैल तक और राजस्थान 5वीं बोर्ड परीक्षा 7 अप्रैल से 17 अप्रैल तक आयोजित हुई थी। राजस्थान 5वीं बोर्ड में 14-15 लाख और 8वीं में 12.78 लाख विद्यार्थी पंजीकृत थे।
आरबीएसई राजस्थान 5वीं 8वीं बोर्ड रिजल्ट जारी होने के पूरे आसार हैं। कॉपियों की चेकिंग के साथ अंकों का संकलन व मार्कशीट तैयार करने जैसे काम चल रहे हैं।
पिछले वर्ष यानी 2024 में राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट (Rajasthan board 8th result ) 95.72 फीसदी रहा था। कक्षा 8वीं में छात्राओं का परीक्षा परिणाम 96.39 प्रतिशत, जबकि छात्रो का 95.14 प्रतिशत रहा था। पिछले वर्ष राजस्थान 5वीं बोर्ड रिजल्ट (Rajasthan board 5th result ) 97.06 फीसदी रहा था। कक्षा 5वीं में छात्राओं को परीक्षा परिणाम 97.23 प्रतिशत, जबकि छात्रों का 96.89 प्रतिशत रहा था।
RBSE 8th, 5th Result 2024: यूं चेक करें 8वीं का परिणाम
- सबसे पहले rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
- Rajasthan 5th, 8th Board Result के लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर डालें। सब्मिट करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।