REET Answer Key 2025: रीट 2024 आंसर की का इंतजार, reet2024.co.in से कर सकेंगे डाउनलोड
- REET 2024 Answer Key: अभ्यर्थियों को रीट 2024 आंसर की का इंतजार है। रीट 2024 आंसर की को आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाकर चेक किया जा सकेगा। रीट 2024 परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी और 28 फरवरी 2025 को किया गया था।

REET Answer Key 2025 PDF Download: रीट 2024 (राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024) का आयोजन पूर्ण हो चुका है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को अब रीट 2024 आंसर की का इंतजार है। रीट 2024 आंसर की को आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाकर चेक किया जा सकेगा। रीट 2024 परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी और 28 फरवरी 2025 को किया गया था। आंसर की के जरिए उम्मीदवार प्रश्न उत्तर का मिलान करके अपने संभावित रिजल्ट का अनुमान लगा सकते हैं।
REET Answer Key 2025: रीट 2024 आंसर की कैसे चेक करें-
1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट reet2024.co.in पर जाना होगा।
2. अब आपको होम पेज पर दिए गए “रीट 2024 आंसर की लिंक” पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको अपनी लॉग इन डिटेल्स डालकर लॉग इन करना होगा।
4. अब आपकी स्क्रीन पर आंसर की ओपन हो जाएगी।
5. अब आप ध्यान से आंसर की चेक कीजिए और उसे डाउनलोड कर लीजिए।
अगर उम्मीदवारों को लगता है कि आंसर की में दिए गए प्रश्न का उत्तर गलत है तो वे अपनी आपत्ति ऑब्जेक्शन विंडों पर जाकर दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को हर एक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए तय की गई फीस देनी होगी।
आपत्तियों के लिए पोर्टल पर स्टैंडर्ड, नॉर्थेटिक पुस्तकों के प्रमाण ही ऑनलाइन अटैच करें। ऐसे प्रमाण के प्रत्येक पेज पर अपना रोल नंबर नौर संबंधित प्रश्न की क्रम संख्या लिखकर ही अपलोड करें। संर्दभ में पुस्तक का नाम, लेखक का नाम, प्रकाशक का नाम, संस्करण वर्ष और पेज संख्या भी लिखा जाना जरूरी है। जरूरी प्रमाण अटैच नहीं करने पर आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट के एक पैनल द्वारा चेक कराया जाएगा। विषय एक्सपर्ट की राय के अनुसार ही फाइनल आंसर की को तैयार किया जाएगा और उसी के आधार पर रिजल्ट को तैयार किया जाएगा।