RSMSSB Calendar: राजस्थान की 74 भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर, जमादार समेत 4 नई भर्तियां जुड़ीं, कइयों की तिथियां बदलीं
- RSMSSB Calendar 2024-25-26: आरएसएमएसएसबी ने वर्ष 2024 से वर्ष 2026 के बीच होने वाली 74 भर्ती परीक्षाओं का संशोधित एग्जाम कैलेंडर जारी किया है। इससे पहले 13 अक्टूबर को 70 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया गया था।

RSMSSB Calendar 2024-25-26: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने वर्ष 2024 से वर्ष 2026 के बीच होने वाली 74 भर्ती परीक्षाओं का संशोधित एग्जाम कैलेंडर जारी किया है। इससे पहले 13 अक्टूबर को अक्टूबर 2024 से जून 2026 तक आयोजित होने वाली 70 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया गया था। नए कैलेंडर में पशुधन सहायक, जमादार ग्रेड 2, लेखा सहायक संविदा, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट संविदा को भी जोड़ दिया गया है। पशुधन सहायक ग्रेड- II सीधी भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 13 जून 2025 को, लेखा सहायक संविदा भर्ती परीक्षा 16 जून 2025, जमादार ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा 25 जुलाई 2026 को होगी।
पहले वाले कैलेंडर में विभिन्न कैटेगरी की कनिष्ठ अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा की तिथि 18 नवंबर 2024 से बताई गई थी लेकिन अब संशोधित कैलेंडर में कनिष्ठ अनुदेशक भर्ती परीक्षाएं 16 नवंबर 2024 से शुरू हो जाएंगी। अब कनिष्ठ अनुदेशक मैकेनिकल डीजल सीधी भर्ती परीक्षा 2024 और कनिष्ठ अनुदेशक कंप्यूटर लैब / सूर्य प्रौ प्रयोग का आयोजन 16 नवंबर 2024 को होगा। इसके बाद 18 नवंबर को कनिष्ठ अनुदेशक रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीश्नर टेक्निशियन सीधी भर्ती परीक्षा 2024 होगी। अपडेटेड कैलेंडर नीचे देखें
ये हैं बड़ी परीक्षाएं
पशु परिचर भर्ती परीक्षा 2023- 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2024
लिपिक ग्रेड - II / कनिष्ठ सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2024 (टंकण परीक्षा) - 21 जनवरी 2025 से 24 जनवरी 2025
जेल प्रहरी 2024 भर्ती परीक्षा- 9 अप्रैल, 11 अप्रैल और 12 अप्रैल 2025
पटवारी भर्ती परीक्षा- 10 और 11 मई 2025
ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती 2025 - 11 और 12 जुलाई 2025
प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती 2025 - 11 अगस्त से 12 अगस्त 2025
सीईटी ग्रेजुएट लेवल 2025 - 26 दिसंबर 2025
सीईटी 12वीं लेवल 2025 - 20 फरवरी 2026
टैक्स असिस्टेंट सीधी भर्ती 2025 - 28 जून 2026
यहां देखें नया कैलेंडर
74 भर्ती परीक्षाओं के कैंलडर में कहा गया है कि क्रम संख्या 1 से 23 व 35 पर अंकित परीक्षाओं के विज्ञापन जारी हो चुके हैं। शेष पदों पर विभागों की पूरी अर्थना प्राप्त होने व सीईटी में शामिल भर्ती परीक्षाओं के लिए स्कोर कार्ड जारी होने के बाद विज्ञापन जल्द जारी किया जाना है। यह भी कहा गया है कि अगर किसी परीक्षा में आवेदकों की संख्या कम होती है तो एग्जाम मोड ऑफलाइन से ऑनलाइन/ सीबीटी किया जा सकता है।